फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   nitin gadkari 2

भीड़ जुटाने में भाजपाई फेल, आज फिर इम्तिहान 

Sun, 11 Dec 2016 12:58 AM IST
भीड़ जुटाने में भाजपाई फेल, आज फिर इम्तिहान 
भीड़ जुटाने में भाजपाई फेल, आज फिर इम्तिहान  Updated Sun, 11 Dec 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
nitin gadkari 2
नितिन गडकरी - फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिवर्तन महारैली की कामयाबी से  आत्ममुग्ध भाजपाई नेता मंत्री नितिन गडकरी के कार्यक्रम में भीड़ जुटाने में नाकाम रहे। जीआईसी मैदान में बना पंडाल खाली रहा और बाहर पड़ी कुर्सियों को कार्यक्रम से पहले समेटना पड़ गया। रविवार को इसी मैदान में युवा सम्मेलन होना है। इसमें भी सर्दी के मौसम में भीड़ जुटाना चुनौती होगी।
विज्ञापन

जीआईसी मैदान में नेशनल हाईवे अथारिटी की ओर से मंच और पंडाल की व्यवस्था की गई थी। अधिकारियों को उम्मीद थी कि लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के भाजपा नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाग लेंगे। इसके चलते पंडाल के अंदर और बाहर बड़ी संख्या में कुर्सियां रखवाई गई       थीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम का समय 11.30 बजे का दिया गया था लेकिन 12 बजे तक वहां अथारिटी के अधिकारियों और कर्मचारियों के अलावा चंद लोग ही पहुंचे थे। पंडाल भी खाली और बाहर मैदान भी। करीब दो बजे तो हालात यह हो गए थे शर्म कि मारे कर्मचारियों ने कुर्सियों को समेटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी मैदान में रविवार को युवा सम्मेलन होगा। इसमें केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी और प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। पार्टी की युवा बिग्रेड दावे तो बड़े-बड़े कर रही है लेकिन नोट बंदी के दौर और सर्दी के मौसम में भीड़ जुटाना चुनौती होगी।

राम ने बैराज, बाबू ने मांगा बटेश्वर रोड 
आगरा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की सभा में सांसद रामशंकर कठेरिया ने आगरा में बैराज की मांग की तो एयरपोर्ट पर आगरा में इंटरनेशनल सिटी के संबंध में चर्चा की। नितिन गडकरी ने कहा कि एयरपोर्ट उनके विभाग का मसला नहीं हैं लेकिन जो भी मदद होगी करेंगे। सभा में फतेहपुर सीकरी के सांसद चौधरी बाबूलाल ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के गांव बटेश्वर सड़क का चौड़ीकरण, राजस्थान की सीमा से लगे रूपवास से फतेहपुर सीकरी तक सड़क चौड़ीकरण और आगरा-जगनेर-कोट तक सड़क के चौड़ीकरण की मांग की। पूर्व सांसद एसपी सिंह बघेल ने भी फीरोजाबाद-हाथरस रोड के चौड़ीकरण की मांग रखी। 

संस्थाओं ने किया केंद्रीय मंत्री का स्वागत
आगरा। शहर की विभिन्न संस्थाओं ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का स्वागत किया। इनमें मुख्य रूप से आगरा डेवलपमेंट फाउंडेशन ने पूरन डाबर के नेतृत्व में, लघु उद्योग भारती ने राकेश गर्ग, आगरा टूरिस्ट वेलफेयर चैंबर ने प्रहलाद अग्रवाल, कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन की राजेश गोयल, आगरा व्यापार मंडल ने टीएन अग्रवाल, पूर्व विधायक उदयभान सिंह, आगरा ट्रांसपोर्ट चैंबर ने वीरेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में स्वागत किया। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया और महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया। उनके साथ विधायक जगन गर्ग, योगेंद्र उपाध्याय, शिवशंकर शर्मा, नवीन जैन,  प्रमोद गुप्ता, अनिल चौधरी, हेमंत भोजवानी, अश्वनी वशिष्ठ, भरत शर्मा आदि मौजूद रहे। 
 
नान स्टाप बोले जगन गर्ग
मौसम खराब होने की वजह से केंद्रीय मंत्री का कार्यक्रम में विलंब होने पर विधायक जगन प्रसाद गर्ग को जनता को संबोधित करने का मौका मिल गया। विधायक जी ने खूब मन की भड़ास निकाली। करीब 40 मिनट तक विधायक बोले और उन्होंने विरोधियों पर भी जमकर प्रहार किए। उन्होंने साफ कहा कि कुछ लोग चाहते हैं कि मुझे इस बार टिकट न मिले लेकिन भाजपा में ऐसा नहीं होता है। उन्होंने संदेश दिया कि मैं सीधा लेकिन वक्त पड़ने पर टेड़ा भी हो सकता हूं। उन्होंने कई टिप्पणियां ऐसी कीं वहां मौजूद लोग ठहाके लगाते रहे। 

मंच पर दिखी बाबू और राम की तनातनी
केंद्रीय मंत्री के मंच पर फतेहपुर सीकरी के सांसद चौधरी बाबूलाल और राम शंकर के बीच चल रही तल्खी सबको दिखी। चौधरी बाबूलाल जब संबोधन करने आए तो उन्होंने मंचासीन सभी नेताओं का नाम लिया लेकिन कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सांसद रामशंकर कठेरिया का नाम नहीं लिया। हालांकि रामशंकर कठेरिया ने अपने भाषण में बाबूलाल के साथ ऐसा नहीं किया। 

मंच से गायब था प्रधानमंत्री का फोटो
जीआईसी मैदान में हुआ लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में प्रधानमंत्री का एक भी फोटो नहीं था। मुख्यमंच पर बनाई गई बैकड्राप में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गायब थे। जबकि केंद्र सरकार की योजनाओं के शुभारंभ में शिलान्यास में ऐसा कम ही होता है कि देश के प्रधानमंत्री का फोटो तक न लगाया जाए। 


सभा में ये रहे मौजूद  
केशो मेहरा, विजय दत्त पालीवाल, डा. रामबाबू हरित, भानु महाजन, अशोक पिप्पल, चौधरी रामेश्वर सिंह, प्रभू दयाल कठेरिया, मोहन सिंह चाहर, बबलू लोधी, जितेंद्र भारद्वाज, दीपक खरे, ललित चतुर्वेदी, वीरेंद्र अग्रवाल, निर्मला दीक्षित, दीपक ढल, सोनू चौधरी, प्रमेंद्र जैन, संदीप उपाध्याय, प्रशांत पौनिया, प्रदीप अग्रवाल, मोहन सिंह लोधी, शरद चौहान, राजकुमार पथिक, सुनील कर्मचंदानी, दिनेश अगरिया, बाबी वर्मा आदि।।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed