फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   nirmala sitaraman

युवाओं को सुनहरा भविष्य देगी सरकार: निर्मला 

Sun, 11 Dec 2016 11:53 PM IST
युवाओं को सुनहरा भविष्य देगी सरकार: निर्मला 
युवाओं को सुनहरा भविष्य देगी सरकार: निर्मला  Updated Sun, 11 Dec 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
nirmala sitaraman
युवाओं को सुनहरा भविष्य देगी सरकार: निर्मला  - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
एक तरफ युवा सम्मेलन में केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी युवाओं से सीधे रूबरू हुईं तो शहर के दूसरे छोर शास्त्रीपुरम में रोजगार मेले के आखिरी दिन केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री निर्मला सीतारमण ने युवाओं को निजी क्षेत्र के नियुक्ति पत्र सौंपे। पौन तीन घंटे देरी से पहुंचीं केंद्रीय मंत्री से प्रमाण पत्र लिए बिना ही अधिकांश युवा लौट गए। युवाओं की भीड़ कम होने से मंत्री भी चंद मिनटों में प्रमाण पत्र सौंपकर चलीं गईं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) का दो दिवसीय रोजगार मेला शास्त्रीपुरम् में आयोजित किया गया। दो दिवसीय मेले में 1,100 युवाओं को रोजगार के अगले चरण के लिए चुना गया। शनिवार को 24 तो रविवार को 23 कंपनियों के प्रतिनिधियों के आने का दावा किया गया। मंत्री के इंतजार में दोपहर एक बजे से शाम पौने पांच बजे तक युवा इंतजार करते रहे। देरी के कारण सैकड़ों युवा आयोजन स्थल से चले भी गए। आयोजकों ने गेट पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों को निर्देश भी दिए कि किसी प्रतिभागी को मंत्री के आने तक बाहर न जाने दिया जाए, लेकिन चार घंटे से परेशान युवा सर्टिफिकेट लिए बिना ही चले गए। 
विज्ञापन

शाम को जब सांसद रामशंकर कठेरिया पहुंचे तो मैदान में घूम रहे युवाओं को सीटों पर बैठाया गया। शाम को केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण पहुंचीं। उन्होंने सांसद कठेरिया के साथ रोजगार मेले मे दीप जलाया और 50 युवाओं को ट्रेनिंग और नियुक्ति के पत्र सौंपें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री निर्मला सीतारमण ने युवाओं से कहा कि मोदी सरकार बजट में शिक्षा पर ज्यादा खर्च पर जोर दे रही है। युवाओं को सुनहरा भविष्य देने के लिए सरकार तैयारी कर रही है। आईआईटी, आईआईएम, विश्वविद्यालयों के निर्माण के साथ व्यवसायिक शिक्षा के केंद्र बनाए जा रहे हैं। अगले बजट में भी युवाओं को रोजगार और खासकर हुनर से रोजगार देने के लिए कई सौगातें मिलेंगी। उन्होंने युवाओं से नोटबंदी में सहयोग करने को कहा। 

सांसद कठेरिया ने रोजगार मेले में आए युवाओ से नोटबंदी पर बात की। क ठेरिया के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने नोटबंदी से कालेधन पर प्रभावी अंकुश किया है। आतंकवाद की कमर टूटी है। युवा डिजिटल और ई-पेमेंट का उपयोग कर नोटबंदी में सरकार को सहयोग कर सकते हैं। कार्यक्रम में जीशान खान, हरीश, लवकुमार, ज्ञानेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed