फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nine-year-old boy injured in dog attack

Agra News: कुत्ते के हमले से नौ वर्षीय बालक घायल

Tue, 01 Sep 2026 01:23 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Nine-year-old boy injured in dog attack
पिनाहट। ब्लॉक क्षेत्र के गांव विप्रावली में रविवार देर शाम को दुकान से सामान लेकर घर लौट रहे नौ वर्षीय बालक पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने बालक के हाथ, पैर और माथे पर काटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

विप्रावली निवासी पप्पू का नौ वर्षीय पुत्र ध्रुव रविवार शाम को गांव की एक दुकान से सामान खरीदकर घर लौट रहा था। रास्ते में अचानक आवारा कुत्ते ने उस पर हमला बोल दिया। बालक की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और डंडे से कुत्ते को भगाया। घटना की जानकारी पर परिजन घायल बालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पिनाहट लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने बालक का उपचार करने के साथ एंटी रेबीज वैक्सीन की डोज लगाई। घटना के बाद ग्रामीणों में आवारा कुत्तों को लेकर दहशत है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed