फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   nine village's electricity connection disconnected

81 लाख रुपये के बिल बकाए पर नौ गांवों की बिजली काटी

Thu, 06 Oct 2022 11:16 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 11:16 PM IST
सार

वहीं उपकेंद्र अरसारा के गांव तकिया नगरिया में आठ उपभोक्ताओं पर तीन लाख रुपये, गांव सुल्तानपुर में सात उपभोक्ताओं पर सात लाख रुपये, गांव नंदपुर में दस उपभोक्ताओं पर पांच लाख रुपये और गांव गोकुलपुर में पांच उपभोक्ताओं पर तीन लाख रुपये का बिल बकाया होने के चलते आपूर्ति बंद करा दी गई। इसमें उपकेंद्र चौराईपुर क्षेत्र के गांव बसैत में एक गली में तीन लाख रुपये का बिल बकाया होने पर केबिल उतार ली गई। इसके अलावा उपकेंद्र अरसारा क्षेत्र के गांव डेराडूंगरपुर और ग्राम दूबर की एक-एक गली की भी आपूर्ति केबिल उतारकर बंद कराई गई।

विज्ञापन
nine village's electricity connection disconnected

विस्तार

मैनपुरी। बिजली चोरी रोकने और बकाएदारों पर शिकंजा कसने के लिए निगम ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहा है। इसी के चलते बृहस्पतिवार को 81 लाख रुपये का बिल बकाया होने पर नौ गांवों की आपूर्ति निगम ने बंद करा दी। बिल जमा होने तक ये आपूर्ति बंद रहेगी।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता अतुल अग्रवाल के निर्देश पर पतारा उपकेंद्र क्षेत्र के गांव मेरापुर और हवेली के साथ-साथ उपकेंद्र औंग के गांव तुरशनगढ़ी की बिजली आपूर्ति बंद करा दी गई। मेरापुर में 65 उपभोक्ताओं पर दस लाख रुपये, हवेली में 45 उपभोक्ताओं पर सात लाख रुपये और तुरशनगढ़ी में 18 उपभोक्ताओं पर चार लाख रुपये का बिल बकाया है। वहीं उपकेंद्र अरसारा के गांव तकिया नगरिया में आठ उपभोक्ताओं पर तीन लाख रुपये, गांव सुल्तानपुर में सात उपभोक्ताओं पर सात लाख रुपये, गांव नंदपुर में दस उपभोक्ताओं पर पांच लाख रुपये और गांव गोकुलपुर में पांच उपभोक्ताओं पर तीन लाख रुपये का बिल बकाया होने के चलते आपूर्ति बंद करा दी गई। इसके अलावा उपकेंद्र चौराईपुर के गांव चतुरीपुर में 65 कनेक्शनधारकों पर 40 लाख रुपये का, गांव सतियाहार में 21 कनेक्शनधारकों पर चार लाख रुपये का बिल बकाया होने पर आपूर्ति बंद करा दी गई।
विज्ञापन

---
तीन गांवों में आंशिक आपूर्ति कराई बंद
विद्युत निगम ने किशनी क्षेत्र के तीन गांवों में बिल बकाया होने पर आंशिक आपूर्ति भी बंद कराई। इसमें उपकेंद्र चौराईपुर क्षेत्र के गांव बसैत में एक गली में तीन लाख रुपये का बिल बकाया होने पर केबिल उतार ली गई। इसके अलावा उपकेंद्र अरसारा क्षेत्र के गांव डेराडूंगरपुर और ग्राम दूबर की एक-एक गली की भी आपूर्ति केबिल उतारकर बंद कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed