फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nine thousand rupees cheated in the name of getting a job

नौकरी लगवाने के नाम पर नौ हजार रुपये ठगे

Thu, 10 Mar 2022 06:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 06:46 PM IST
विज्ञापन
Nine thousand rupees cheated in the name of getting a job
भोगांव। गांव कोंतपुर के रहने वाले एक युवक को नौकरी लगवाने का झांसा देकर नौ हजार रुपये ठग लिए। जानकारी होने के बाद जब युवक ने रुपये वापस मांगे तो उसे धमकी दी गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कोंतपुर निवासी विनीत कुमार 108 एंबुलेंस पर कार्यरत था। किसी कारण से कुछ दिन पूर्व उसकी नौकरी छूट गई। 25 फरवरी को उसके मोबाइल पर किसी राहुल नाम के व्यक्ति ने फोन किया। कहा कि वह उसकी दोबारा नौकरी लगवा सकता है। इसके लिए उसके खाते में नौ हजार रुपये डालने होंगे। फोन करने वाले ठग के झांसे में आकर विनीत ने बताए गए गए खाते में नौ हजार रुपये डाल दिए। जब नौकरी नहीं लगी तो फोन कर रुपये वापस मांगे। तब आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। इसके बाद अपना मोबाइल बंद कर लिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed