{"_id":"69d9674193c76b5a4b0134ce","slug":"nine-summer-special-trains-will-run-passengers-will-get-relief-agra-news-c-364-1-ag11018-127503-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: चलेंगी नौ समर स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: चलेंगी नौ समर स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत
Sat, 11 Apr 2026 02:40 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 11 Apr 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
आगरा। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नौ समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इन ट्रेनों से उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार व पूर्वी भारत के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी। आगरा क्षेत्र के यात्रियों को इससे लाभ मिलेगा। कई ट्रेनें नजदीकी स्टेशनों से होकर गुजरेंगी और कुछ का आगरा कैंट पर ठहराव भी रहेगा।
जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि गाड़ी संख्या 01491-01492 पुणे-हजरत निजामुद्दीन साप्ताहिक सुपरफास्ट 17 अप्रैल से 10 जुलाई तक चलेगी। हजरत निजामुद्दीन से यह 18 अप्रैल से 11 जुलाई तक संचालित होगी। यह ट्रेन पुणे से शाम 5:30 बजे चलकर गंगापुर, भरतपुर और मथुरा होते हुए शनिवार को 6:30 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी में निजामुद्दीन से शनिवार 9:25 बजे चलकर रविवार को 11:55 बजे पुणे पहुंचेगी। ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे। हालांकि 22 मई को पुणे से और 23 मई को निजामुद्दीन से चलने वाला फेरा निरस्त रहेगा।
04212-04211 सुल्तानपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस आरक्षित विशेष एक्सप्रेस का संचालन सुल्तानपुर से 20 मई से 15 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार और लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 21 मई से 16 जुलाई तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को किया जाएगा। यह ट्रेन सुल्तानपुर से सुबह 4 बजे चलकर लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, झांसी, कल्याण और ठाणे होते हुए 12:20 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।