{"_id":"61ddc96354d86d2b1b35f771","slug":"nine-players-of-the-district-won-medals-in-inter-state-taekwondo-mainpuri-news-agr520859052","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्जनपदीय ताइक्वांडो में जिले के नौ खिलाडिय़ों ने हासिल किए मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर्जनपदीय ताइक्वांडो में जिले के नौ खिलाडिय़ों ने हासिल किए मेडल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिला बिजनौर के नजीबाबाद में आयोजित अंतर्जनपदीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जिले के नौ खिलाड़ियों ने मेडल प्राप्त किए हैं। प्रतियोगिता में दिव्या शर्मा ने गोल्ड मेडल हासिल किया। वहीं जन्नत बानो और वंशिकापाल ने सिल्वर मेडल प्राप्त किए। छह अन्य खिलाड़ियों ने ब्रांज मेडल प्राप्त किया।
जनपद कोच योगेश कुमार ने बताया कि नौ जनवरी को बिजनौर में आयोजित प्रतियोगिता के सब जूनियर वर्ग में दिव्या शर्मा ने गोल्ड मेडल और नूपुर चंद्र ने ब्रांज मेडल हासिल किया। कैडेट वर्ग में जन्नत बानो, वंशिका पाल ने सिल्वर मेडल और प्रिया यादव ने ब्रांज मेडल प्राप्त किया।
जूनियर बॉयज वर्ग में राज शर्मा, ऋषभ यादव, विशाल सिंह ने ब्रांज मेडल हासिल किया। वहीं सीनियर वर्ग में अंडर 68 किलो भार वर्ग में अभिषेक प्रजापति ने ब्रांज मेडल हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जिले के मुख्य कोच योगेश कुमार माथुर ने रेफरी (निर्णायक) की भूमिका भी निभाई जिसमें उन्हें सम्मानित किया गया। मुख्य कोच योगेश कुमार माथुर ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और आगे होने वाली ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित किया।