{"_id":"6072abf28ebc3e8d2d43a14d","slug":"nine-devotees-of-madhya-pradesh-test-positive-for-corona-in-kasganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कासगंज: मध्य प्रदेश से गंगा स्नान को आए 10 श्रद्धालु कोरोना संक्रमित, बस रुकवाकर की गई थी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज: मध्य प्रदेश से गंगा स्नान को आए 10 श्रद्धालु कोरोना संक्रमित, बस रुकवाकर की गई थी जांच
Mon, 12 Apr 2021 12:26 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 12 Apr 2021 12:26 AM IST
सार
- प्रशासन हुआ सतर्क, बढ़ाई निगरानी
- बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों पर पुलिस की पैनी नजर
विज्ञापन
सोरों मार्ग पर खड़ी श्रद्धालुओं की बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज में रविवार को मध्यप्रदेश से गंगास्नान को आए 10 श्रद्धालुओं के जांच में कोरोना संक्रमित पाए जाने से प्रशासन में खलबली मच गई। इसके बाद प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों पर पुलिस पैनी नजर रख रही है।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के रतलाम जिले से निजी बस द्वारा 60 श्रद्धालु गंगास्नान के लिए तीर्थनगरी सोरों आए थे। स्नान के बाद सभी श्रद्धालु हरिद्वार जा रहे थे। कैनाल बाईपास पर गोरहा के समीप प्रशासन के निर्देश पर पुलिस ने बस रोकी और जांच के लिए श्रद्धालुओं को जिला अस्पताल भेजा। यहां स्वास्थ्य विभाग ने सभी की एंटीजन जांच की। जांच में 10 श्रद्धालु कोरोना संक्रमित मिले। एक साथ एक ही बस से आए 60 में से 10 श्रद्धालुओं के कोरोना संक्रमित मिलते ही प्रशासन और स्वास्थ्य महकमे में खलबली मच गई है। प्रशासन ने बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों पर पुलिस की निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
सभी संक्रमित भेजे गए रतलाम
जो 10 संक्रमित रतलाम जिले के मिले हैं उन्हें स्वास्थ्य विभाग ने वापस भेज दिया है। जिस बस से श्रद्धालु आए थे उसी बस से संक्रमितों को भेजा गया है, जबकि अन्य श्रद्धालुओं को दूसरे वाहनों से जाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
सोमवती अमावस्या पर रहेगी विशेष निगरानी
सोमवार को सोमवती अमावस्या है। अमावस्या पर मध्यप्रदेश, राजस्थान सहित देश के विभिन्न राज्यों के अलावा प्रदेश के सुदूर इलाकों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगास्नान के लिए तीर्थनगरी सोरों और लहरा-कछला गंगाघाट पर पहुंचते हैं। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर प्रशासन श्रद्धालुओं के बड़ी संख्या में पहुंचने को लेकर गंभीर है। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे कोरोना गाइडलाइन का पालन करें। भीड़भाड़ से बचें। खुद सुरक्षित रहें और परिवार को भी सुरक्षित रखें।
शासन से जो भी दिशानिर्देश मिल रहे हैं उनका अनुपालन कराया जा रहा है। लोग कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी बरतें। भीड़भाड़ से बचें और कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह पालन करें। बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं पर निगरानी रहेगी। - सीपी सिंह, डीएम।
जो श्रद्धालु कोरोना संक्रमित मिले हैं उन्हें उनकी निजी बस से वापस भेज दिया गया है। अन्य श्रद्धालुओं को दूसरे साधनों से वापस जाने की सलाह दी गई है। -डॉ. अनिल कुमार, सीएमओ।