{"_id":"603258608ebc3e150130ca78","slug":"nimoniyan-in-mainpuri-mainpuri-news-agr481612684","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में निमोनिया से दो और अस्थमा से पीड़ित चार मरीजों ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में निमोनिया से दो और अस्थमा से पीड़ित चार मरीजों ने तोड़ा दम
विज्ञापन
-जिला अस्पताल में भर्ती मरीज
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिला अस्पताल में रविवार को निमोनिया से पीड़ित दो बच्चों और अस्थमा से पीड़ित चार मरीजों की मौत हो गई।
भोगांव थाना क्षेत्र के मोहल्ला गड्ढा निवासी अनुज कुमार की एक दिन की पुत्री बेबी को निमोनिया की शिकायत पर परिजन रविवार सुबह जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं शहर के मोहल्ला गुलाब बाग निवासी फिरोज रविवार को अपनी दो माह की पुत्री मुन्नी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिरोज ने बताया कि मुन्नी विगत दिनों से निमोनिया से पीड़ित थी और उसका उपचार निजी चिकित्सक के पास चल रहा था।
इधर, शहर के मोहल्ला यदुवंश नगर निवासी नत्थूलाल (55), किशनी थाना क्षेत्र के नगला फतेह निवासी मौजश्री (65), पडुआ रोड भोगांव निवासी माया देवी (35), फर्रुखाबाद के थाना मोहम्मदाबाद के गांव लखरौआ निवासी सर्वेंद्र सिंह (55) की भी रविवार को जिला अस्पताल मे मौत हो गई। ये चारों लोग अस्थमा से पीड़ित थे और निजी चिकित्सकों से उपचार करा रहे थे।