{"_id":"68f131a8574f548d050d8dd2","slug":"nilgai-collides-with-youtubers-car-accident-averted-kasganj-news-c-175-1-kas1001-138418-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: यू ट्यूबर की कार से टकराई नीलगाय, हादसा बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: यू ट्यूबर की कार से टकराई नीलगाय, हादसा बचा
Thu, 16 Oct 2025 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 16 Oct 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। बदायूं-पटियाली मार्ग पर प्रीतम नगला के समीप एक यू ट्यूवर की कार से नीलगाय से टकरा गई, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। एक बड़ा हादसा बच गया। इस हादसे में यू ट्यूवर और उसका भाई मामूली चुटैल हुए। पुलिस ने कार को सड़क से हटवाया, जिससे यातायात बाधित न हो। गांव नवाबगंज नगरिया निवासी यू ट्यूवर दिलीप अपने भाई चंदू और आजाद के साथ बृहस्पतिवार की सुबह राजस्थान में वीडियो बनाने के लिए कार से जा रहे थे। गंजडुंडवारा में भीड़ की आशंका देखते हुए बदायूं-पटियाली मार्ग से होकर गुजर रहे थे।
जब कार गांव प्रीतम नगला पेट्रोल पंप के समीप पहुंची तो सड़क किनारे बाजरा के खेत से निकलकर भागी एक नीलगाय कार से टकरा गई। इससे कार का अगला भाग क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि हादसे में कार सवारों को गंभीर चोंटे नहीं आई। जानकारी पर आस-पास के ग्रामीण और राहगीर एकत्रित हो गए। मामले की जानकारी उनके परिजनों को दी गई।
परिजन सूचना पाकर मौके पर पहुंच गए। पुलिस भी हादसा की सूचना पर मौके पर पहुंच गई और क्षतिग्रस्त कार काे सड़क से हटवा दिया, जिससे वहां से गुजर रहे वाहन चालकों को परेशानी न उठाना पड़ा।