फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Night Traffic Chaos in Agra: Metro Work Slows MG Road and Highway Commuters Struggle

Agra: दिन तो छोड़िए रात में भी जाम, एमजी रोड का हाल हुआ बेहाल; मेट्रो के काम ने थामी लाइफ लाइन की रफ्तार

Thu, 02 Apr 2026 09:38 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 02 Apr 2026 09:38 AM IST
सार

आगरा में मेट्रो निर्माण के चलते रात में भी एमजी रोड और हाईवे पर जाम की समस्या बढ़ गई है। बिना सूचना मार्ग बंद होने से लोग भटक रहे हैं और घंटों बाद अपने गंतव्य तक पहुंच पा रहे हैं।

विज्ञापन
Night Traffic Chaos in Agra: Metro Work Slows MG Road and Highway Commuters Struggle
दीवानी चौराहे के पास रास्ता बंद करने पर मेट्रो मार्शल और बाइक सवार में मंगलवार रात बहस हो गई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा मेट्रो के काम से दिन में ही नहीं रात में भी लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है। रात 10 बजे के बाद रास्ता रोके जाने से एमजी रोड और हाईवे पर वाहनोंं की रफ्तार थम रही है। बिना सूचना के रास्ते बंद होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार वैकल्पिक मार्ग का पता नहीं होने से वाहन चालकों को दूसरे रास्तों पर भी फंसना पड़ रहा है।
विज्ञापन


संवाददाता ने मंगलवार रात एमजी रोड की पड़ताल की तो तीन स्थानों पर मेट्रो ने मार्ग बंद किए हुए थे। दिल्ली हाईवे पर आईएसबीटी से गुरुद्वारा और सिकंदरा तक मार्ग रोकने से परेशानी हुई। एमजी रोड पर रोजाना रात में लोगों को दिक्कत हो रही है। कई बार जाने के समय रास्ता सुचारू होता है, लौटते समय रास्ता बंद होने से वाहन चालक और उनमें सवार लोग परेशान हो जाते हैं। हाईवे पर सर्विस रोड पर बिना सूचना दिए रास्ता बंद करने से राहगीरों को काफी लंबा घूम कर निकलना पड़ता है।
विज्ञापन


भटकने से घंटों बाद घर पहुंचे
शमसाबाद निवासी अजय कुमार मंगलवार को दयालबाग एक परिचित के घर जा रहे थे। कलेक्ट्रेट चौराहे पर मेट्रो ने रोड बंद कर दी थी। वैकल्पिक मार्ग का पता नहीं था। एक राहगीर ने कलेक्ट्रेट के पीछे से होकर घूम कर आने को कहा। वो जैसे तैसे दीवानी पहुंचे तो फिर रास्ता रोका गया था। भटकते हुए परिचित के पास 11:40 बजे पहुंच पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन





मार्शल से हुई बहस
नाई की मंडी से आकाश गोस्वामी बाइक से दोस्त के साथ ककरैठा जा रहे थे। दीवानी के पास रास्ता बंद होने पर मार्शल ने रोक दिया। काफी देर बहस के बाद वह नेहरू नगर की ओर से घूम कर गए।


केवल एक ही लेन बंद कर रहे
एसीपी ट्रैफिक इमरान अहमद ने बताया कि यूपीएमआरसी की ओर से रात में बड़ी मशीनें लगाकर काम किया जाता है। दो घंटे मशीन को लगाने और दो घंटे हटाने में लग जाते हैं। उन्होंने रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक की अनुमति ली हुई है। मार्ग बंद नहीं किए जा सकते हैं। केवल एक लेन ही बंद की जा रही है। ऐसे में वैकल्पिक मार्ग से राहगीर निकल सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed