फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nigerian student created ruckus at police post jagdishpura thana agra

आगरा: पुलिस चौकी में नाइजीरियन युवक ने किया हंगामा, सामान फेंका, शांत करने में छूटे पुलिसकर्मियों के पसीने 

Sat, 23 Apr 2022 12:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 23 Apr 2022 12:09 PM IST
सार

नाइजीरियन छात्र के मामले में पुलिस ने एलआईयू की मदद ली है। बताया गया है कि किराया न देने पर फ्लैट मालिक ने उसे नोटिस जारी किया था। इस पर युवक पुलिस चौकी पहुंच गया और हंगामा करने लगा। 

विज्ञापन
Nigerian student created ruckus at police post jagdishpura thana agra
थाना जगदीशपुरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा की आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर चार पुलिस चौकी पर शनिवार सुबह 10 बजे नाइजीरियन युवक ने हंगामा कर दिया। वह सामान फेंकने लगा। पुलिस के रोकने पर सड़क पर आ गया। राहगीरों से भी भिड़ गया। इससे यातायात रुक गया। आधा घंटे बाद पुलिस उसे थाने लेकर आई। एलआईयू उसके वीजा के बारे में जानकारी कर रही है।

विज्ञापन


नाइजीरियन युवक आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर चार स्थित एक अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर फ्लैट में रहता है। उसका एक साथी भी है। दोनों पढ़ाई कर रहे हैं। युवक पिछले कुछ महीने से किराया नहीं दे रहा था। इस पर मालिक ने नोटिस दे दिया। इसमें फ्लैट खाली करने के लिए बोला। इससे गुस्साया युवक शनिवार सुबह सेक्टर चार पुलिस चौकी पर पहुंच गया। वह नाइजीरिया की भाषा में बोल रहा था। इससे पुलिसकर्मी कुछ समझ नहीं सके। 
विज्ञापन


उसे बैठाने का प्रयास किया, लेकिन वो हंगामा करने लगा। सामान फेंकने लगा। पुलिसकर्मियों ने रोका तो वो सड़क पर आ गया। इधर-उधर भागकर तेज आवाज में शोर मचाने लगा। राहगीरों ने रोकने का प्रयास किया तो उनसे भी भिड़ गया। एक युवक का मोबाइल छीन लिया। बाद में किसी तरह उसे काबू में किया गया। उसे पुलिसकर्मी थाना पर ले आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूतावास को दी गई जानकारी

थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक प्रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि लोहामंडी निवासी फ्लैट मालिक को बुलाया गया। उसने बताया कि युवक पढ़ाई करने आया है। तीन साल से फ्लैट में रह रहा है। मगर, कुछ महीने से किराया नहीं दे रहा है। इसलिए उन्होंने फ्लैट खाली करने के लिए नोटिस दिया। इस पर ही वो चौकी पर आया। व

पुलिस ने युवक से पूछताछ करने की कोशिश की। उससे नाम और पता पूछा गया, लेकिन वो सही तरीके से जवाब नहीं दे रहा था। उसका साथी भी बुलाने पर नहीं आया। इस पर एलआईयू को जानकारी दी गई। एलआईयू दूतावास से उसके बारे में जानकारी जुटा रही है। अगर, वीजा एक्सपायर होगा तो मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

शहर में कई जगह रह रहे नाइजीरियन युवक और युवती

पुलिस को पता चला है कि आवास विकास कॉलोनी, लोहामंडी, सिकंदरा क्षेत्र में पढ़ाई करने के लिए आगरा में नाइजीरिया के कई युवक और युवती रह रहे हैं। वह किराये पर कमरे लेते हैं। वह स्टडी वीजा पर आए हैं। उन्होंने अपना वीजा अविध आगे बढ़वाई है या नहीं, यह किसी को पता नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed