फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nigerian arrested by police for fraud charges

नाइजीरियन ने फेसबुक पर महंगे गहने और गिफ्ट दिखाकर ठगे 9 लाख रुपये, दिल्ली से हुआ गिरफ्तार

Sun, 30 Sep 2018 09:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Updated Sun, 30 Sep 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
Nigerian arrested by police for fraud charges
धोखाधड़ी का आरोपी नाइजेरियन गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

मथुरा में एक महिला शिक्षामित्र से नौ लाख ठगने वाले नाइजीरियन को क्राइम ब्रांच ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। नाइजीरियन ने महंगे गिफ्ट पर कस्टम ड्यूटी बताकर अपनी एक महिला साथी के खाते में शिक्षामित्र से रुपये डलवा लिए थे। वह टूरिस्ट वीजा पर भारत में था और उसके वीजा की अवधि भी खत्म हो चुकी है।

विज्ञापन

 
दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में मोहन गार्डन से कोयूंबा रोड्रिक्स नाम के नाइजीरियन को गिरफ्तार किया गया है। कोयूंबा के खिलाफ मथुरा कोतवाली में जनवरी 2018 में शिक्षामित्र अनीता चतुर्वेदी ने मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे में कहा गया था कि उसने धोखाधड़ी करके उससे नौ लाख रुपये एक खाते में जमा करा लिए थे। 
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर दुर्गेश कुमार ने बताया कि कुछ महंगी ज्वेलरी और गिफ्ट फेसबुक पर दिखाकर वह ठगी करता है। शिक्षामित्र के साथ भी इसी तरह ठगी की गई। कोयूंबा के कब्जे से दो लैपटॉप और पांच मोबाइल बरामद किए हैं। उसके टूरिस्ट वीजा की अवधि 15 सितंबर को खत्म हो चुकी है। लेकिन वह फिर भी रह रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नाइजीरियन की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस उसके नेटवर्क की तलाश में लग गई है। मोबाइल में फीड नंबरों के आधार पर भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस के हाथ कुछ सुराग भी लगे हैं। जिसके आधार पर कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed