फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   NGT Orders Probe into Encroachment and Pollution of Water Bodies in Agra

आगरा के तालाब-पोखरों पर एनजीटी सख्त: अतिक्रमण और प्रदूषण की होगी जांच, 10 हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

Tue, 22 Sep 2026 11:37 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 22 Sep 2026 11:37 AM IST
सार

आगरा के तालाबों, पोखरों और झीलों के संरक्षण से जुड़ी याचिका पर एनजीटी ने संयुक्त कमेटी गठित कर जांच के निर्देश दिए हैं। कमेटी जल निकायों के क्षेत्रफल, अतिक्रमण और प्रदूषण की स्थिति की जांच कर 10 सप्ताह में रिपोर्ट देगी।

विज्ञापन
NGT Orders Probe into Encroachment and Pollution of Water Bodies in Agra
तालाब

विस्तार

जिले के तालाबों, पोखरों और झीलों के संरक्षण को लेकर दाखिल याचिका पर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने अजय प्रताप सिंह बनाम उत्तर प्रदेश राज्य व अन्य के खिलाफ दायर याचिका पर 17 सितंबर को सुनवाई की। जिसमें सभी विपक्षी गणों को नोटिस जारी कर दिए। साथ ही जल निकायों की स्थिति की जांच के लिए संयुक्त कमेटी गठित करने के निर्देश दे दिए ।
विज्ञापन


वादी अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने याचिका के माध्यम से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित तालाबों, पोखरों और झीलों के संरक्षण की मांग की है। सुनवाई के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि कई जल निकायों पर अतिक्रमण हो चुका है। घरों का गंदा पानी और कूड़ा भी तालाबों में डाला जा रहा है। इसके समर्थन में जीपीएस लोकेशन, सेटेलाइट इमेज और राजस्व अभिलेख प्रस्तुत किए गए। याचिका में मुहम्मदपुर, लखनपुर, सुनारी, मघटई, इकथरा, अभयपुरा, अकबरपुर, अकोला, इस्लामपुर, इटौरा, रुनकता समेत कई गांवों के तालाबों का विवरण दिया।
विज्ञापन


ककरैठा स्थित गुरु का ताल और एत्मादपुर स्थित बुढ़िया का ताल से अतिक्रमण हटाकर संरक्षण और जीर्णोद्धार की मांग भी की गई। इस पर एनजीटी ने संयुक्त कमेटी में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण विभाग, टीटीजेड और जिलाधिकारी आगरा के प्रतिनिधियों को शामिल करने के निर्देश दिए हैं। कमेटी राजस्व अभिलेखों से प्रत्येक जल निकाय के वास्तविक क्षेत्रफल का मिलान कर अतिक्रमण की स्थिति जांच करेगी और 10 सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करगी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को जल निकायों के पानी के नमूनों की जांच रिपोर्ट भी दाखिल करने के निर्देश दिए गए हैं। मामले में अगली सुनवाई 21 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed