{"_id":"600674c08ebc3e2ef0280eee","slug":"next-phase-of-corona-vaccination-will-running-for-three-days-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: तीन दिन में 37 केंद्रों पर स्वास्थ्यकर्मियों को लगेगा कोरोना टीका, शासन ने जारी की तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: तीन दिन में 37 केंद्रों पर स्वास्थ्यकर्मियों को लगेगा कोरोना टीका, शासन ने जारी की तारीख
Wed, 20 Jan 2021 08:55 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 20 Jan 2021 08:55 AM IST
सार
- शासन ने कोरोना वायरस के टीकाकरण के लिए अगली तारीखें जारी कर दी हैं। 22, 28 और 29 जनवरी को 37-37 बूथों पर टीकाकरण होगा। हर बूथ पर 100-100 कर्मचारियों को बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
आगरा में कोरोना टीकाकरण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा जिले में इस बार 37 केंद्रों पर टीकाकरण होगा। इससे पूर्व 16 जनवरी को पहले दिन छह बूथों पर 361 कर्मचारी टीका लगवा चुके हैं। बचे हुए स्वास्थ्य कर्मचारियों के टीके के लिए शासन ने तीन तारीखें तय कर दी हैं। 22, 28 और 29 जनवरी को टीकाकरण होगा। एक दिन में 3700 कर्मचारियों को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
पहले दिन के टीके से बचे कर्मचारी भी होंगे शामिल
शनिवार को हुए टीकाकरण में 600 कर्मचारियों में से 361 ने ही टीका लगवाया था। इनमें से 239 कर्मचारी अनुपस्थित रहे थे। ऐसे में इन तारीखों में उनको भी टीकाकरण कराने का मौका दिया जाएगा। इनको भी पोर्टल से फोन पर दोबारा से मैसेज भेजा जाएगा।
विज्ञापन
सभी ठीक, कंट्रोल रूम पर नहीं आई कोई शिकायत
टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि पहले दिन टीका लगवाने वाले सभी स्वास्थ्यकर्मी पूरी तरह से ठीक हैं। वे सोमवार को ड्यूटी पर भी आए। कंट्रोल रूम में भी किसी की शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
बूथ पर एक दिन पहले वैक्सीन पहुंचा दी जाएगी
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि शासन ने बूथ और तारीखें तय कर दी हैं। इन पर एक दिन पहले वैक्सीन पहुंचा दी जाएगी। पहले दिन टीका लगवाने वालों में से किसी को भी कोई परेशानी नहीं हुई, सभी अपने कार्य संभाल रहे हैं।
उधर, कोरोना से 319 दिन से जंग लड़ने वाले कोरोना योद्धा भरोसे का टीका लगवाकर फिर से अपने काम में जुट गए हैं। चिकित्सक मरीज देख रहे हैं, फार्मासिस्ट दवाएं दे रहे हैं और अन्य कर्मचारी अपने-अपने काम का जिम्मा संभाले हुए हैं।
उनका कहना है कि टीका लगने के बाद उनका आत्मविश्वास दोगुना हुआ है। वे अब भी सावधानी बरतने में लापरवाही नहीं कर रहे, लेकिन मानसिक रूप से मजबूत होकर कार्य कर रहे हैं। चक्कर आना, बेचैनी या फिर अन्य कोई परेशानी नहीं हुई है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।