फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Next hearing in Jama Masjid case in Agra will be on eighteen July

Agra News: जामा मस्जिद मामले में प्रतिवादी की तरफ से अदालत में कोई नहीं हुआ हाजिर, अब 18 जुलाई को होगी सुनवाई

Wed, 12 Jul 2023 04:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 12 Jul 2023 04:40 PM IST
सार

आगरा में जामा मस्जिद मामले में प्रतिवादी की तरफ से अदालत में कोई नहीं हुआ हाजिर, अब 18 जुलाई को होगी सुनवाई

विज्ञापन
Next hearing in Jama Masjid case in Agra will be on eighteen July
कोर्ट (सांकेतिक) - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि संरक्षण सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज पांडेय, सचिव पीयूष गर्ग और कोषाध्यक्ष कृष्ण शर्मा की ओर से आगरा स्थित जामा मस्जिद की सीढ़ियों में देव विग्रह दबे होने एवं उनकी निकासी के आदेश देने के संबंध में न्यायालय में 11 मई को याचिका दायर की थी। 

विज्ञापन


प्रस्तुत याचिका पर लघुवाद न्यायाधीश भारतेंदु प्रकाश गुप्ता की ओर से विगत दिनांक पर प्रतिवादी गणों के विरुद्ध मुकदमे के विचारण के लिए नोटिस जारी करने के आदेश पारित किए थे। मामले की सुनवाई मंगलवार को होनी थी। मगर, विपक्ष की तरफ से अदालत में कोई हाजिर नही हुआ। अब अगली सुनवाई 18 जुलाई का होगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- पैसों के लिए सेहत से खिलवाड़: पुरानी शीशियों में नया लेबल लगाकर बड़ा खेल, दृश्य देखकर पुलिस भी रह गई दंग
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में श्री कृष्ण जन्म स्थान और सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ पर अदालत द्वारा प्रेषित समन की तामील हुई। देवकीनंदन ठाकुर के वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद शुक्ला ने बताया कि अदालत ने समन प्राप्त होने वाले प्रतिवादीगणों को जवाब प्रस्तुत करने के लिए 11 जुलाई की तारीख नियत की थी। मगर उनकी तरफ से कोई भी पक्षकार मंगलवार को अदालत में हाजिर नहीं हुआ। 

यह भी पढ़ेंः- ज्योति मौर्य जैसा मामला: पत्नी को दिन-रात मेहनत कर पढ़ाया, बोली- तेरी मेरी बराबरी नहीं; डॉक्टर पर आया दिल

इसके अलावा अन्य प्रतिवादीगणों पर समन की तामील के लिए प्रतीक्षा की जाएगी। वादी पक्ष द्वारा उक्त मामले में जामा मस्जिद आगरा के भौतिक निरीक्षण हेतु अदालत से अमीन की नियुक्ति के बाबत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया था। उस पर मामले में भी 18 जुलाई को ही सुनवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed