फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   news of death of army soldier on Republic Day village immersed in grief posted in Udhampur

यूपी: गणतंत्र दिवस पर आई सेना के जवान की निधन की खबर, गम में डूबा गांव; अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

Fri, 26 Jan 2024 03:56 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 26 Jan 2024 03:56 PM IST
सार

गणतंत्र दिवस पर जहां जश्न का माहौल था वहीं जवान के निधन की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जवान के अंतिम दर्शन के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। 
 

विज्ञापन
news of death of army soldier on Republic Day village immersed in grief posted in Udhampur
गणतंत्र दिवस पर आई सेना के जवान की निधन की खबर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले के रहने वाले सेना के जवान का उधमपुर पंजाब में ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। बताया गया है कि जवान का कई दिनों से स्वास्थ्य सही नहीं थी। अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। गणतंत्र दिवस की सुबह जब जवान के निधन की खबर मिली तो गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पार्थिव शरीर के गांव पहुंचते ही अंतिम दर्शन के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।  सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर जवान को अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन


अलीगंज के ग्राम असदपुर निवासी प्रवीन कुमार यादव वर्ष 1996 में कुमाऊं रानी खेत से भर्ती हुए थे। 17 वर्ष भारतीय सेना में सेवा देने के उपरांत वे सेवानिवृत हुए। इसके बाद भारतीय सेना की डिफेंस सिक्योरिटी कोर को ज्वाइन कर लिया था। वे पिछले 13 वर्ष से डिफेंस सिक्योरिटी कोर्स (डीएससी) में सेवा दे रहे थे।
विज्ञापन


बताया गया है कि 25 जनवरी को अचानक उनकी तबीयत खराब हुई, जिसके बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल में सेना के जवानों ने भर्ती कराया था। उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। गणतंत्र दिवस की सुबह जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो अंतिम दर्शन के लिए लोगों की हुजूम उमड़ पड़ा। साथ में आए सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर दी अंतिम सलामी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed