फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   news iifa

Agra News: कृष्णावतारम थीम पर आईफा में आयोजित हुई प्रतियोगिता

Fri, 15 Aug 2025 02:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
news iifa
फोटो
विज्ञापन

आगरा। इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फैशन एंड आर्ट्स (आईफा) में बृहस्पतिवार को ‘कृष्णावतारम’ थीम पर इलस्ट्रेशन मेकिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें भावी डिजाइनर्स ने पारंपरिक एवं आधुनिकता का संगम प्रस्तुत करते हुए लहंगा, ओढ़नी, दुपट्टा, सूट और इंडो-वेस्टर्न जैसी पोशाकें तैयार कीं। शंख, बांसुरी, गाय, कमल, फूल-पत्ती, पेड़-पौधे आदि को बारीकी से दर्शाया। आईफा के निदेशक सचिन सारस्वत ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं को भारतीय संस्कृति से जोड़ना था। आईफा की चीफ मेंटोर गरिमा सारस्वत पांडे ने कहा कि हमारे छात्रों ने ‘कृष्णावतारम’ थीम को न सिर्फ़ समझा, बल्कि अपनी कल्पनाशीलता और कला से उसे सजीव रूप में प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सीओओ रुचि सारस्वत, एचओडी फैशन सिमरन सक्सेना, महक श्रीवास्तव, गोविंद भटनागर और प्रतीक राज चौहान माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed