फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Newly wed dies after 45 days of marriage in firozabad up news

शादी के 45 दिन बाद उठी अर्थी: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में लिए सात फेरे, ऐसे आई मौत; नहीं हो रहा यकीन

Sun, 16 Apr 2023 02:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 16 Apr 2023 02:31 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 21 फरवरी को नवविवाहिता ने सात फेरे लिए थे। जिसके बाद उसकी शव फंदे पर लटका मिला। बेटी की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। 
 

विज्ञापन
Newly wed dies after 45 days of marriage in firozabad up news
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में शादी के 45 दिन बाद ही एक नवविवाहित की फंदा लगाने से संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। टूंडला निवासी युवती का विवाह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत 21 फरवरी को नगर निगम आयोजित कार्यक्रम में हुआ था। नव विवाहिता की मौत के मामले में पिता कालीचरन ने ससुरालीजन के विरुद्ध दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। थाना दक्षिण पुलिस के अनुसार तहरीर मिल गई है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - हॉर्नबिल पक्षी की कहानी: संतान के लिए तीन महीने घोंसले में कैद रहती है मां, नर नहीं लौटे तो मर जाता है परिवार

विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

गुड्डी देवी (19) पत्नी रविद्र कुमार निवासी मोहन नगर थाना दक्षिण की शनिवार की दोपहर करीब एक बजे फंदा लगाने से संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया है। मृतका के पिता कालीचरन का कहना है कि बेटी का विवाह 21 फरवरी को नगर निगम द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के दौरान हुआ था। शादी के बाद से ही ससुरालीजन बेटी को अतिरिक्त दहेज के रूप में मोटर साइकिल व अन्य सामान की मांग करते आ रहे थे। जिससे बेटी परेशान रहती थी। 

ये भी पढ़ें - पति की मौत के बाद जेठ बना पापी: छोटे भाई की विधवा पत्नी पर आया दिल, कर बैठा शर्मनाक हरकत; सास बोली-चुप रह

पिता ने लगाया ये आरोप

पिता ने बेटी के पति रविद्र कुमार और उसके ससुर हरी सिंह सहित अन्य ससुरालीजन के विरूद्व थाना दक्षिण पुलिस को तहरीर दी है। वहीं थाना प्रभारी दक्षिण ने नव विवाहित की मौत के मामले में मायका पक्ष द्वारा तहरीर दिए जाने की बात स्वीकार करते हुए कहा कि मामला आपसी विवाद का है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने नवविवाहित के पति को हिरासत में लिया है। बेटी की मौत से मां कुसुम और अन्य परिवार की महिलाओं का रो- रोकर बुरा हाल था।

ये भी पढ़ें - शर्मनाक: शादीशुदा महिला की बनाई अश्लील वीडियो क्लिप, उसके बाद जो किया...; जीते जी मर गई वो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed