फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Porn video clip made of married woman uploaded on Facebook

शर्मनाक: शादीशुदा महिला की बनाई अश्लील वीडियो क्लिप, उसके बाद जो किया...; जीते जी मर गई वो

Thu, 13 Apr 2023 02:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 13 Apr 2023 02:24 PM IST
सार

बचपन की दोस्ती शादीशुदा महिला के लिए इस कदर मुसीबत बन जाएगी उसने कभी सोचा भी नहीं होगा। दो साल पहले अचानक स्कूल फ्रेंड मिला तो बातें होने लगीं। आरोप है कि युवक ने बातों के जाल में उसे फंसा लिया। दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो क्लिप बना ली और फिर...

विज्ञापन
Porn video clip made of married woman uploaded on Facebook
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में दोस्ती में विश्वासघात का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादीशुदा महिला को उसके ही बचपन के दोस्त ने हवस का शिकार बनाया। हैवानियत की  कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। उसने महिला के अश्लील फोटो लिए और उनसे वीडियो क्लिप बना ली, जिसके बाद उसे ब्लैकमेल करने लगा। फिर आरोपी ने उसकी ये क्लिप फेसबुक पर अपलोड कर दिया। पीड़िता ने जब ये वीडियो क्लिप देखी तो उसके होश उड़ गए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP Nikay Chunav 2023: 78 साल की उम्र में 97 बार हार चुके चुनाव, हसनुराम एक बार फिर से चुनावी मैदान में

विज्ञापन

यहां का है मामला 

मामला शिकोहाबाद थाना क्षेत्र का है। यहां निवास करने वाली एक युवती ने थाने में तहरीर दी है, जिसमें उसने कहा है कि उसके बचपन में साथ पढ़ने वाले युवक से उसकी मुलाकात दो साल पूर्व हुई। इसके बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगीं। इस दौरान युवक ने उसे झांसे में देकर उससे दुष्कर्म किया। युवक ने उसकी अश्लील फोटो बना कर वीडियो क्लिप बना लीं और फिर उसे ब्लैकमेल करने लगा।

ये भी पढ़ें Mainpuri: एक ही थाना क्षेत्र से दो महिलाओं सहित चार लोग लापता, परिजनों ने अपनों को ढूंढने की लगाई गुहार

फेसबुक पर डाली क्लिप 

पीड़िता ने बताया कि आरोपी युवक उसकी ससुराल वालों के नंबरों पर वीडियो क्लिप भेजने की धमकी दी, इसके बाद उसने ये क्लिप फेसबुक पर अपलोड़ कर दी। जब पीड़िता ने फेसबुक पर वीडियो क्लिप देखी, दो उसके होश उड़ गए। इसके बाद पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजन को दी। पीड़िता को लेकर परिजन थाना पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी।

ये भी पढ़ें -  अंतरजातीय प्रेम विवाह, फिर हत्या: बेटी की जिद के आगे झुक गया था परिवार, शादी के तीन साल बाद...,खौफनाक अंजाम
विज्ञापन

मुकदमा किया गया दर्ज 

 प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर गौरव यादव निवासी माधौगंज के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद मजिस्ट्रेटी बयान कराए गए हैं।

ये भी पढ़ें - UP: 'माफिया अतीक अहमद का रिश्तेदार हूं..., कटवा दूंगा', तांत्रिक ने तीन और व्यापारियों से हड़पी रकम और जेवर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed