फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Newly Married Youth Found Dead in Field, Brutal Murder Sparks Panic in Agra

UP: आगरा में दिनदहाड़े युवक की बेरहमी से हत्या, ईंट से कुचल दिया सिर; तीन महीने पहले हुई थी शादी

Wed, 17 Jun 2026 09:56 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 17 Jun 2026 09:56 AM IST
सार

आगरा के सुल्तानपुरा में काम पर निकले युवक शोरू का शव खेत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में चेहरे पर गंभीर चोटों के आधार पर हत्या की आशंका जताई जा रही है, जबकि युवक की शादी महज तीन महीने पहले हुई थी।

विज्ञापन
Newly Married Youth Found Dead in Field, Brutal Murder Sparks Panic in Agra
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना सदर के सुल्तानपुरा इलाके में रेस्तरां कर्मचारी का शव घर से कुछ दूरी पर खेत में पड़ा मिला। वह काम पर जाने की कहकर घर से निकला था। परिजन ने ईंट-पत्थर से सिर व चेहरे पर प्रहार करके हत्या करने का आरोप लगाया है। सहकर्मी पर शक जताया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन





 

सदर के सुल्तानपुरा, छोटी बस्ती निवासी अमित कुमार उर्फ सोलू (22) सदर क्षेत्र में एक रेस्तरां में काम करते थे। पिता महेश ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे अमित घर से काम पर जाने के लिए निकला था। सुबह आठ बजे के लोगों ने घर से करीब 500 मीटर दूर खेत में एक शव मिलने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे तो शव बेटे का था। उसके चेहरे और सिर पर भारी पत्थर मारकर हत्या की गई थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के भाई भोला ने बताया कि अमित का अपने सहकर्मी मुस्तफा क्वार्टर निवासी युवक से दो सप्ताह पहले विवाद हुआ था। दो दिन पहले भी दोनों में बहस हुई थी। आरोपी ने भाई को जान से मार देने की धमकी भी दी थी। उस समय उन्हें लगा था कि काम के दौरान हुए झगड़े के बाद आरोपी गुस्से में धमकी दे रहा है। घटना के बाद से वह युवक और उसका परिवार घर पर ताला लगाकर भाग निकले। पुलिस उसके बारे में पता लगा रही है।

4 माह पूर्व हुई थी शादी
मृतक के पिता महेश ने बताया कि अमित तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। चार माह पूर्व ही उसकी शादी बोदला के प्रेमनगर निवासी खुशी से हुई थी। बुधवार शाम पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर घर पहुंचे। पति का शव देखकर खुशी बेहोश हो गई।

सीसीटीवी में अकेले जाते दिखा अमित
पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी। घटनास्थल से पहले लगे एक सीसीटीवी में अमित अकेले जाता दिख रहा है। पुलिस को अंदेशा है कि आराेपी पहले से ही घटनास्थल पर मौजूद था।, जिस जगह हत्या हुई है वह सड़क के बिल्कुल पास है। खेत में सुबह के समय आसपास के लोग शौच के लिए भी जाते हैं। आवाजाही बनी रहती है।

मृतक के सिर पर गंभीर चोटों के निशान हैं। परिजन की तहरीर पर अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा। -सय्यद अली अब्बास, डीसीपी सिटी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed