फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   newly married woman found dead in the house in mainpuri

Mainpuri: शादी के 21 दिन बाद नवविवाहिता की मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव, हत्या का आरोप

Thu, 01 Dec 2022 05:30 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 01 Dec 2022 05:30 PM IST
सार

नौ नवंबर को युवती की शादी हुई थी, 30 नवंबर को उसकी मौत हो गई। घर के कमरे में फंदे से शव लटका मिला। मायका पक्ष ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
newly married woman found dead in the house in mainpuri
संगीता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के बिछवां क्षेत्र के गांव इमायतपुर में बुधवार की देर शाम एक नवविवाहिता का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। नौ नवंबर को विवाहिता की शादी हुई थी, सूचना मिलने के बाद पहुंचे मायका पक्ष के लोगों ने हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मौत का सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया है। घटना के बाद से सभी ससुरालीजन लापता हो गए हैं। 

विज्ञापन


एटा के थाना नयागांव क्षेत्र निवासी रामप्रसाद ने नौ नवंबर 2022 को 19 वर्षीय पुत्री संगीता की शादी थाना क्षेत्र के गांव इमायतपुर निवासी यश कुमार के साथ की थी। संगीता को विदा किए हुए एक महीना भी नहीं हुआ था कि बुधवार की देर शाम उन्हें पुत्री की मौत की सूचना मिली। खबर मिलते ही उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। 

विज्ञापन

घर पर नहीं मिले ससुरालीजन 

रामप्रसाद अन्य परिजनों के साथ गांव इमायतपुर पहुंचे तो बेटी का शव घर में पड़ा हुआ था। घर में एक वृद्धा के अलावा अन्य ससुरालीजन लापता थे। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने संगीता के शव को जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भिजवाया, पिता की ओर से पति व अन्य ससुरालीजनों पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौत का सही कारण जानने के लिए बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। थानाध्यक्ष अमित सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed