फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Newly Married Couple Commits Suicide In Home

आगरा: पति-पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, एक ही फंदे पर लटके मिले नवदंपती के शव, चार महीने पहले हुई थी शादी

Sat, 18 Sep 2021 10:38 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 18 Sep 2021 10:38 AM IST
सार

पति-पत्नी के शव फंदे पर लटके मिलने के बाद परिवार में कोहराम मचा गया है। परिजन ये नहीं समझ पा रहे हैं कि दोनों ने खुदकुशी क्यों की। दोनों में कोई झगड़ा भी नहीं हुआ था। 

विज्ञापन
Newly Married Couple Commits Suicide In Home
आगरा: दंपती की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में नवदंपती की आत्महत्या का मामला सामने आया है। आगरा के शमसाबाद क्षेत्र में पति-पत्नी के शव फंदे पर लटके मिले हैं। इनकी चार महीने पहले शादी हुई थी। मृतका की बड़ी बहन की शादी भी इस घर में हुई थी। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं लगा है। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। परिवार में दोनों की आत्महत्या के बाद कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

चार महीने पहले हुई थी शादी
सचिन पुत्र राकेश पत्थर का कारीगर है और इन दिनों भाइयों के साथ गाजियाबाद में काम कर रहा था। सचिन की क्रांति से चार महीने पहले शादी हुई थी। क्रांति की बहन की शादी भी इसी घर में हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही सचिन गाजियाबाद में काम करने चला गया। गांव में उसकी पत्नी सास के रहती थी। परिजनों ने बताया कि सचिन कुछ दिन पहले गांव आया था। शुक्रवार रात को पति-पत्नी खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए। शनिवार सुबह देर तक जब वे नहीं जागे तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। सचिन की मां और भाभी ने गांव में रह रहे अन्य लोगों को सूचित किया।
विज्ञापन

कमरे की ईंट निकालकर देखा तो उड़ गए होश
परिजनों ने जब दीवार की एक ईंट निकालकर अंदर देखा गया तो सभी के होश उड़ गए। सचिन और उसकी पत्नी क्रांति फंदे पर लटक रहे थे। यह देखकर घर में चीख पुकार मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर दोनों के शव फंदे से नीचे उतारे गए। तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। परिवार दोनों की आत्महत्या का कारण समझ नहीं पा रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:
आगरा मंडल में बुखार का कहर: डेंगू-वायरल से 11 की मौत, फिरोजाबाद में हुईं पांच मौतें

साजिश: रिश्ता तोड़ने पर सोशल मीडिया पर बदनाम करने लगा जीजा का भाई, चैटिंग की वायरल

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed