फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Newly Married Bride Goes With Lover Husband Request Police

शादी के दूसरे दिन प्रेमिका की ससुराल में 'भाई' बनकर पहुंचा प्रेमी, नई नवेली दुल्हन को लेकर लापता

Wed, 16 Dec 2020 01:13 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 16 Dec 2020 01:13 AM IST
विज्ञापन
Newly Married Bride Goes With Lover Husband Request Police
दुल्हन की प्रतीकात्मक फोटो

फिरोजाबाद जनपद के शिकोहाबाद में शादी के दूसरे दिन ही भाई बनकर प्रेमिका की ससुराल पहुंचा प्रेमी नई नवेली दुल्हन को लेकर लापता हो गया। जब दुल्हन और उसका तथाकथित भाई घर में नहीं मिला तो उनकी तलाश की गई। पीड़ित पति ने थाने में तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मंगलवार को पति ने फिर से थाने पहुंचकर पत्नी को तलाशने की गुहार लगाई।

विज्ञापन


मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी युवक की 25 नवंबर को शादी हुई थी। शादी के बाद युवक अपनी दुल्हन को विदा कराकर घर लेकर आया। पूरा परिवार शादी की खुशियों में डूबा था। आरोप है कि 28 नवंबर को दुल्हन का प्रेमी उसका भाई बनकर ससुराल पहुंचा। रात में किसी वक्त दुल्हन अपने प्रेमी सागर निवासी नगला तुरकिया के साथ नगदी और आभूषण लेकर चली गई।
विज्ञापन

 

'पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप'

अगले दिन सुबह जब घर के सदस्य जागे तो घर में दुल्हन और उसके कथित भाई को नहीं देखकर हैरान रह गए। उन्होंने इसकी जानकारी दुल्हन के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही दुल्हन के परिजन भी गांव पहुंचे। इस मामले में दुल्हन की मां और पीड़ित पति ने थाने में अलग-अलग तहरीर दी है। पीड़ित पति का आरोप है कि उसने घटना के दूसरे दिन ही थाना पुलिस को जानकारी दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को पीड़ित युवक अपने परिजन और दुल्हन की मां को लेकर थाने पहुंचा और पुलिस से दुल्हन की तलाश करने की गुहार लगाई। इस संबंध में शिकोहाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक ने पीड़ित पक्ष को आश्वस्त किया है कि शीघ्र ही उसकी दुल्हन और उसके प्रेमी को बरामद कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed