फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Newly constructed wall collapses due to rain, old man dies after being buried under debris

Agra News: बारिश से गिरी नवनिर्मित दीवार, मलबे में दबकर बुजुर्ग की मौत

Sun, 09 Jul 2023 12:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 09 Jul 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Newly constructed wall collapses due to rain, old man dies after being buried under debris
अमांपुर। थाना क्षेत्र के बीनपुरकलां गांव में शनिवार की सुबह बारिश के चलते नवनिर्मित दीवार बुजुर्ग के ऊपर गिर गई। इस हादसे में मलबे में दबे बुजुर्ग को जबतक बाहर निकाल कर अस्पताल ले जाया गया, उसकी मौत हो चुकी थी। मृत बुजुर्ग रमेश चंद्र (65) बीनपुरकलां का निवासी था। बताया गया कि उनके घर में निर्माण कार्य चल रहा है। 4 दिन पूर्व नई दीवार बनाई गई थी। शनिवार की सुबह बारिश के चलते नींव में पानी जाने लगा। वृद्ध नींव में पानी जाने से रोकने के लिए मिट्टी डालने का कार्य कर रहा था। तभी दीवार ढह गई, मलबे के नीचे आकर बुजुर्ग दब गया। मलबे में दबे बुजुर्ग की चीख सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। बाद में गांव के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। मलबा हटाकर बुजुर्ग को बाहर निकाला गया। साथ ही उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को पाेस्टमार्टम के लिए भेजी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed