फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Newborn found in cow's manger suffering from hypothermia

Agra News: गाय की नांद में मिले नवजात को हाइपोथर्मिया

Sun, 21 Jul 2024 01:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 21 Jul 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Newborn found in cow's manger suffering from hypothermia
कासगंज। सहावर के ग्राम जहांगीरपुर में गाय की नांद में मिले नवजात में हाइपोथर्मिया बीमारी पाई गई है। जिला अस्पताल की एसएनसीयू में उसका इलाज चल रहा है। बाल कल्याण समिति न्यायपीठ ने जिला अस्पताल पहुंंचकर शिशु का हाल जाना। सदस्यों ने सीएमएस को आवश्यक निर्देश दिए हैं।जहांगीरपुर निवासी जोगी के पशुबाड़े में गाय की नांद में शुक्रवार को एक नवजात मिला था। इस नवजात को बाल कल्याण समिति ने जिला अस्पताल की एसएनसीयू में भर्ती कराया था। जहां बाल रोग विशेषज्ञ ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया। परीक्षण में शिशु के हाइपोथर्मिया निकला। इसके बाद उसका इलाज शुरू कर दिया गया। इलाज के बाद उसकी सेहत में सुधार देखा गया। बाल कल्याण समिति न्यायपीठ के सदस्य डाॅ. लायक अली खान, मोहम्मद फारुक, शशिबाला गुप्ता, चंद्र प्रभा सिंह ने अस्पताल पहुंचकर शिशु के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही टीम के सदस्यों ने सीएमएस डॉ. संजीव सक्सेना से बातचीत की। सदस्यों ने ग्राम जहांगीरपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं एवं इस माह क्षेत्र में जन्म लेने वाले बच्चों की जानकारी कराने, चिकित्सीय परीक्षण में एक सप्ताह तक रखने के निर्देश दिए। सीएमएस ने बताया कि नवजात की सेहत में अब सुधार आ रहा है। जल्द ही नवजात पूरी तरह से स्वस्थ हो जाएगा।मां का नहीं चला पता, मथुरा भेजा जाएगा नवजात
विज्ञापन

कासगंज। सहावर के ग्राम जहांगीरपुर में गाय की नांद में मिले नवजात की मां का पता लगाने में पुलिस के हाथ खाली है। पुलिस दूसरे दिन भी मां का पता नहीं लगा सकी। मां के पता नहीं लगने की स्थिति में उसे मथुरा शिशु गृह भेजा जाएगा। थाना प्रभारी प्रवेश राणा ने बताया कि पुलिस शिशु की मां का पता लगाने का प्रयास कर रही है, लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। जिला प्रोबेशन अधिकारी एसडीएम कोमल पवार ने बताया कि बच्चे के स्वस्थ होने के बाद मथुरा शिशु संरक्षण गृह भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed