फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   newborn baby died due to electric current in mainpuri

मां के आंचल से हटते ही मासूम को खींच ले गई मौत

Mon, 10 Jul 2017 07:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो/अमर उजाला मैनपुरी Updated Mon, 10 Jul 2017 07:39 PM IST
विज्ञापन
newborn baby died due to electric current in mainpuri
new born baby dead
मैनपुरी के गांव नगला कवर में सोमवार को मां के आंचल से निकलकर कूलर के पास पहुंची मासूम को मौत की थपकी लग गई। कूलर में आ रहे करंट की चपेट में आकर बच्ची की मौत हो गई। परिवारीजन चिकित्सक के पास पहुंचे वहां उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


गांव नगला कवर निवासी रत्नेश की एक वर्षीय पुत्री तालबी सुबह करीब छह बजे जागी फिर अकेले जमीन पर खेलने लगी। उसके बाद कूलर के पास पहुंच गई कूलर में करंट आ रहा था बच्ची ने जैसे ही कूलर को छुआ तो करंट ने उसे चपेट में ले लिया। जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


मां-बाप जागे तो बच्ची को पलंग पर न देखकर खोजने लगे तभी वो जमीन पर बेसुध पड़ी थी। उसके शरीर में कोई हरकत न देखकर मां डर गई। आनन-फानन में बच्ची को निजी चिकित्सक को दिखाया गया तो उसने मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। मां बाप का तो रो-रोकर बुरा हाल था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को तालबी का पहला जन्मदिन था। घर में माता पिता ने सारी तैयारियां कर ली थीं। मेहमान भी आ गए थे। रात को काफी देर तक हंसी खुशी से जन्मदिन को मनाने की बात चलती रही। मगर शायद किसी को नहीं पता था कि तालबी जन्मदिन की सुबह कभी नहीं देख सकेगी। 


तालबी के करंट से मौत की जानकारी हुई तो घर में चीख पुकार मच गई। मां तो कई बार बेहोश हुई। हर बार उठने पर बच्ची का ही नाम ले रही थी। वहीं पिता रत्नेश भी बच्ची के शव से लिपटकर रोते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed