फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Newborn baby died after birth in government hospital in Agra

Agra: स्वास्थ्य केंद्र पर नहीं थे डॉक्टर, नर्स ने कराया गर्भवती का प्रसव, जन्म के बाद नवजात की मौत

Wed, 23 Nov 2022 02:25 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 23 Nov 2022 02:25 PM IST
सार

गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक नहीं थे। नर्स ने प्रसव कराया। लापरवाही के कारण नवजात की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Newborn baby died after birth in government hospital in Agra
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के आंवलखेड़ा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर की अनुपस्थिति में तैनात नर्स ने प्रसूता का प्रसव कराया। प्रसव के बाद नवजात की मौत हो गई। प्रसूता के परिजनों का आरोप है कि नर्स की लापरवाही के कारण नवजात की जान गई है। 

विज्ञापन


बरहल के गांव बैनयी कलां निवासी प्रसूता गुड़िया देवी को प्रसव पीड़ा होने पर उसका पति विनोद कुमार मंगलवार शाम को माता भगवती देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आंवलखेड़ा में लेकर आया। रात में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। अकेली नर्स विनीता सोनी थी। 
विज्ञापन

 
विनोद कुमार ने बताया कि नर्स ने ही प्रसव करने की बात कही। नर्स ने गुड़िया देवी का प्रसव कराया। जन्म के कुछ ही देर बाद नवजात की मौत हो गई। इसके परिजनों ने हंगामा कर दिया। नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षक बोले- गंभीर हालत में आई थी प्रसूता 

स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार का कहना है कि प्रसूता बहुत ही गंभीर हालत में आई थी। यदि स्टाफ नर्स और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के सहयोग से उसका प्रसव यहां न कराकर आगरा रेफर कर दिया जाता तो प्रसूता और नवजात दोनों की मौत हो सकती थी। 

उन्होंने बताया कि बच्चा ओवरवेट होने के साथ झिल्ली में फंसा हुआ था। बच्चा जिंदा हालत में एंबुलेंस से आगरा रेफर किया था, जहां उसे तुरंत आईसीयू में रखा गया। लेकिन उसकी मौत हो गई। केंद्र में स्टाफ नहीं होने की बात गलत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed