फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   New year 2026 Stronger Policing Women Safety Cyber Crime Control and Faster Development

New year 2026: पुलिस आयुक्त, ADG, मंडलायुक्त और डीएम...जानें अधिकारियों के नए साल के लिए क्या हैं संकल्प

Thu, 01 Jan 2026 08:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 01 Jan 2026 08:55 AM IST
सार

सुरक्षा व्यवस्था से लेकर विकास कार्यों तक नए साल 2026 में आगरा को बेहतरीन बनाने का संकल्प लिया गया है। पुलिस आयुक्त और एडीजी ने महिला सुरक्षा, साइबर क्राइम पर सख्त कार्रवाई और बेहतर पुलिसिंग को प्राथमिकता बताते हुए पुलिस बल, तकनीक और सुविधाओं में बढ़ोतरी का ऐलान किया है, ताकि आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा और मजबूत हो सके।

विज्ञापन
New year 2026 Stronger Policing Women Safety Cyber Crime Control and Faster Development
आगरा के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने कहा कि पुलिसिंग को अग्रणी बनाने के लिए सभी को अपनी भूमिका अदा करनी होगी। शांति और सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता किया जाएगा। मार्च में नए रिक्रूट मिल जाएंगे। इससे थानों पर पुलिसकर्मियों की संख्या में इजाफा होगा। तकनीक में भी कमी नहीं है। इसे और बढ़ाया जाएगा जिससे बेस्ट पुलिसिंग की जाएगी। आम लोगों में सुरक्षा का भाव पैदा करना है। महिला सुरक्षा के लिए और प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। थानों और आवासीय भवनों में सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन




 

साइबर क्राइम थानों में बढ़ाएंगे पुलिसकर्मी
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार का कहना है कि वर्तमान समय में पुलिस के लिए साइबर क्राइम सबसे बड़ी चुनाैती है। साइबर क्राइम थाना में पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। मेट्रो के जाम से मुक्ति दिलाने के प्रयास किए जाएंगे। थानों के नए भवन तैयार कराने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। दो नए थाने रुनकता और बुंदू कटरा को बनाने का प्रस्ताव है। इस पर संस्तुति मिल सकती है। थानों में लोगों की शिकायत पर त्वरित सुनवाई की व्यवस्था पहले से है। इसे और प्रभावी बनाया जाएगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ेगी विकास कार्यों की रफ्तार
मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि नए साल में शहरवासियों के अच्छे स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। वर्ष 2026 में विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ेगी। ग्रेटर आगरा महत्वपूर्ण आवासीय योजना है। इसकी कार्य योजना तैयार कराई जा रही है। इस साल धरातल पर उतारा जाएगा। शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवहन सेवाओं में सुधार होगा। 

 
विज्ञापन

शहर को जाम से मिलेगी निजात
जिलाधिकारी अरविंद बंगारी ने बताया कि जाम की समस्या से नए साल में लोगों को निजात मिलेगी। कैंट से आगरा कॉलेज तक मेट्रो कार्य पूर्ण हो जाएंगे। बैरिकेडिंग हटाई जाएगी। भविष्य के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार किए जा रहे हैं। एलिवेटेड रोड का सर्वे होगा। नए पुल और सड़कों की मंजूरी मिली है। शिवाजी म्यूजियम इस साल पर्यटकों के लिए खुल जाएगा। 
 

कार्यों की बनाई है टाइमलाइन
आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली ने बताया कि नए साल में होने वाले कार्यों की टाइमलाइन तैयार की गई है। मार्च-अप्रैल में अटलपुरम में व्यावसायिक व ग्रुप हाउसिंग की बिक्री शुरू होगी। गीता गोविंद वाटिका बन चुकी है। लेजर शो शुरू होगा। कन्वेंशन सेंटर के लिए कंसलटेंट नियुक्त होगा। ग्रेटर आगरा में विकास कार्य शुरू हो जाएंगे। सुनियोजित विकास पर जोर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed