फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   New Uttar Pradesh being built under the leadership of CM Yogi

Agra News: सीएम योगी के नेतृत्व में बन रहा नया उत्तर प्रदेश

Fri, 12 May 2023 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 12 May 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
New Uttar Pradesh being built under the leadership of CM Yogi
मैनपुरी। मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया बृहस्पतिवार को मैनपुरी पहुंचे। उन्होंने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में एक नया उत्तरप्रदेश बन रहा है, जो देश में अलग पहचान बना रहा है। वे माधव राव सिंधिया की मूर्ति के अनावरण की तैयारियों का जायजा लेने आए थे। शहर के सिंधिया तिराहे पर लगी माधव राव सिंधिया की मूर्ति को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पहल पर बदला गया है। नई मूर्ति का अनावरण अब तक नहीं हुई है। 26 मई को सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा मूर्ति का अनावरण किया जाना है। इसी के चलते बृहस्पतिवार को मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया मैनपुरी पहुंचे। उन्होंने सिंधिया तिराहे पर पहुंचकर मूर्ति अनावरण की तैयारियों के बारे में जानकारी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार गरीब, मजदूर और महिलाओं की सरकार है। गुंडाराज और आतंकवाद को जड़ से साफ करने का काम सरकार ने किया है। एक नया उत्तर प्रदेश आज तैयार हो रहा है। इसके बाद वे वापस लौट गए। 24 मई को वे फिर मैनपुरी आएंगे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed