फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Investigation closed against former vice president of ADA

Agra: एडीए के पूर्व उपाध्यक्ष के खिलाफ जांच बंद, भ्रष्टाचार के लगे आरोप निराधार पाए गए

Fri, 05 Aug 2022 01:16 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 05 Aug 2022 01:16 PM IST
सार

लोकायुक्त ने मामले की जांच के लिए मंडलायुक्त अमित गुप्ता और अपर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण को जांच अधिकारी के तौर पर नामित किया था। जिसकी जांच हुई और जांच के दौरान हीरालाल की ओर से पूर्व उपाध्यक्ष पर लगाए गए सभी आरोप निराधार पाए गए।

विज्ञापन
Investigation closed against former vice president of ADA
आगरा विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) के पूर्व उपाध्यक्ष राजेंद्र पेंसिया के खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच को खत्म कर दिया गया है। खंदारी निवासी हीरालाल अग्रवाल ने लोकायुक्त से राजेंद्र पेंसिया के खिलाफ शिकायत की थी। लोकायुक्त ने जांच के लिए कमेटी गठित की थी, जिसमें दो जांच अधिकारी नामित किए थे। 

विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि पूर्व उपाध्यक्ष ने नीलामी व आवंटन के दौरान कई संपत्तियां वेबसाइट से गायब कर दीं। वहीं पूर्व उपाध्यक्ष राजेंद्र पेंसिया ने शिकायकर्ता के खिलाफ शासन में प्रत्यावेदन दिया था। इसमें शिकायतकर्ता पर अनियमितताओं के आरोप लगाए थे। शिकायतकर्ता का पुराना आपराधिक इतिहास बताया था। इस पर पूर्व उपाध्यक्ष से पहले हीरालाल का आपराधिक इतिहास खंगाला गया था। 
विज्ञापन


लोकायुक्त ने मामले की जांच के लिए मंडलायुक्त अमित गुप्ता और अपर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण को जांच अधिकारी के तौर पर नामित किया था। जिसकी जांच हुई और जांच के दौरान हीरालाल की ओर से पूर्व उपाध्यक्ष पर लगाए गए सभी आरोप निराधार पाए गए। जिसके चलते दिसंबर 2022 में यह प्रकरण समाप्त हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed