फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   New syllabus will be applicable from session 2021-22 in BA, BSc, BCom

बीए, बीएससी, बीकॉम में नया पाठ्यक्रम लागू होगा

Thu, 15 Jul 2021 02:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
New syllabus will be applicable from session 2021-22 in BA, BSc, BCom
आगरा। राज्य विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध कॉलेजों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू किए जाने के संबंध में शासन स्तर से दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। शैक्षणिक सत्र 2021-22 में न्यूनतम समान पाठ्यक्रम तीन विषय वाले सभी त्रिवर्षीय पाठ्यक्रमों (बीए, बीएससी, बीकॉम) में च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) आधारित नया पाठ्यक्रम लागू होगा।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव मोनिका एस. गर्ग की ओर से सभी विश्वविद्यालयों के कुलसचिव और उच्च शिक्षा निदेशक को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अनुसार परास्नातक पाठ्यक्रमों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 से सीबीसीएस आधारित नया पाठ्यक्रम लागू किया जाना है। बीए/बीएससी ऑनर्स व एकल विषय स्नातक कार्यक्रमों, पीएचडी में नई व्यवस्था सत्र 2022-23 से लागू होगी। विश्वविद्यालय न्यूनतम समान पाठ्यक्रम के रूप में उपलब्ध कराए गए पाठ्यक्रमों में से कम से कम 70 फीसदी समान अंक रखेंगे। उदाहरण के तौर पर यदि किसी पेपर के लिए तैयार किए गए न्यूनतम पाठ्यक्रम में 100 टॉपिक हैं, तो उसमें से कम से कम 70 टॉपिक रखेंगे। उसके अलावा 30, 40, 50 या कितने भी टॉपिक विश्वविद्यालय की आवश्यकताओं के अनुरूप रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed