{"_id":"69865c4fb666a044c9078caf","slug":"new-style-of-musical-warm-up-before-ipl-agra-news-c-365-1-sagr1044-106427-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आईपीएल से पहले म्यूजिकल वॉर्म-अप का नया अंदाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आईपीएल से पहले म्यूजिकल वॉर्म-अप का नया अंदाज
Sat, 07 Feb 2026 02:55 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 07 Feb 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
म्यूजिकल वॉर्म-अप
आगरा। आईपीएल की तैयारी में आगरा में जुटे तीन क्रिकेटर दीपक चाहर, राहुल चाहर और कार्तिक शर्मा इन दिनों अपने नियमित अभ्यास के साथ-साथ एक अलग ही वजह से चर्चा में हैं। फिटनेस और फोकस बढ़ाने के लिए तीनों ने म्यूजिकल वॉर्म-अप को दिनचर्या में शामिल किया है।
दीपक चाहर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में इसे साझा करते हुए लिखा है कि अब आईपीएल के लिए यही वाला वॉर्म-अप होगा। उनका यह अंदाज देखते ही देखते क्रिकेट प्रेमियों के बीच खासा पसंद किया जा रहा है।
चाहर ब्रदर्स दीपक और राहुल, साथ ही भरतपुर के मूल निवासी कार्तिक शर्मा इन दिनों आगरा में दीपक चाहर के पिता लोकेंद्र चाहर की देखरेख में प्रशिक्षण ले रहे हैं। लोकेंद्र चाहर लंबे समय से अपने अनुशासित प्रशिक्षण और खिलाड़ियों की बुनियादी फिटनेस पर फोकस के लिए जाने जाते हैं। म्यूजिकल वॉर्म-अप भी इसी सोच का हिस्सा है, जहां अभ्यास बोझ नहीं, बल्कि आनंद बन जाए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
फिटनेस के साथ फन का तड़का
खिलाड़ियों का मानना है कि संगीत के साथ वॉर्म-अप करने से न केवल शरीर जल्दी एक्टिव होता है बल्कि मानसिक रूप से भी ताजगी बनी रहती है। तेज रिदम पर किए गए मूवमेंट्स से फ्लेक्सिबिलिटी, बैलेंस और कोऑर्डिनेशन बेहतर होता है, जो टी-20 जैसे तेज फॉर्मेट में बेहद अहम है।