फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   new season flash in faishon show

फैशन शो में दिखी नए सीजन की झलक

Sun, 01 Nov 2015 01:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा Updated Sun, 01 Nov 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
new season flash in faishon show
मीट एट आगरा के दूसरे दिन फैशन शो के जरिए जूता निर्यातकों ने नए सीजन के फैशन की झलक दिखाई। देश के नामी-गिरामी मॉडलों ने सात सीक्वल में लेदर और नॉन लेदर फुटवियर की नई रेंज को पेश किया।
विज्ञापन

फतेहाबाद रोड स्थित होटल गेटवे में गुलाबी सर्दी के बीच खुले आसमान के नीचे कैजुअल और फार्मल शूज की रेंज को मॉडल्स ने रैंप पर चलकर पेश किया। नए सीजन में ब्लैक का जादू फिर सिर चढ़कर बोलेगा। लेदर फुटवियर में ब्लैक ही चला तो लेडीज फुटवियर में मल्टीकलर छाए रहे। शो में आगरा के प्रमुख निर्यातक ब्रांड विरोला इंटरनेशनल के अलबर्टो टोरेसी, रियल फुटकेयर के डर्बी, वेलेंटिनो, गुप्ता ओवरसीज, ईगोस, जेएम इंटरनेशनल की रेंज दिखाई गई।
विज्ञापन

 डर्बी के जितेंद्र त्रिलोकानी मॉडलों के साथ रैंप पर चले। मॉडलों में प्रमुख रूप से बिग बास फेम निकेतन, अमन, रहमत, नरेंद्र सहवाग, कैरोल, तान्या, ऐलेना ने कैटवॉक किया। एफमेक अध्यक्ष पूरन डावर ने प्रायोजकों को सम्मानित किया। कमिश्नर प्रदीप भटनागर और आईजी डीसी मिश्रा ने बेस्ट और इनोवेटिव शू बनाने पर ललित अरोरा और टंडन को सम्मानित किया। डीएम पंकज कुमार, एडीए उपाध्यक्ष मनीषा त्रिघाटिया, एफमेक के पूर्व अध्यक्ष नजीर अहमद, कैप्टन एएस राणा आदि पदाधिकारियों सहित शहर के प्रतिष्ठित लोगों ने देर रात तक नए सीजन के फैशन के रंग देखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed