{"_id":"5fed9a1e8ebc3e3ead4e3b48","slug":"new-road-will-be-built-up-to-the-village-of-four-players-of-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताजनगरी के चार खिलाड़ियों के गांव तक बनेगी नई पक्की सड़क, पीडब्ल्यूडी ने भेजा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजनगरी के चार खिलाड़ियों के गांव तक बनेगी नई पक्की सड़क, पीडब्ल्यूडी ने भेजा प्रस्ताव
Thu, 31 Dec 2020 03:00 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 31 Dec 2020 03:00 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजनगरी के चार खिलाड़ियों के गांव तक नई पक्की सड़क बनवाई जाएगी। इनमें दो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश की ओर से क्रिकेट खेल चुके हैं, जबकि दो महिला खिलाड़ी एथलेटिक्स में प्रदेश का नाम राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर चुकी हैं।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने चारों खिलाड़ियों के गांव तक 5.12 किलोमीटर पक्की सड़क निर्माण के लिए 1.98 करोड़ से ज्यादा का प्रस्ताव भेजा है। शासन से बजट मिलते ही सड़क निर्माण शुरू हो जाएगा। ये सड़के चालू वित्तीय वर्ष यानी मार्च 2021 से पहले बनाई जानी हैं।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता जीएस वर्मा ने बताया कि राज्य सरकार की मेजर ध्यानचंद्र योजना के तहत राष्ट्रीय एथलेटिक्स खिलाड़ी मनीषा के गांव गोपालपुरा जाने वाली 3.5 किलोमीटर का 35.0 लाख रुपये की लागत से नवीनीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट खेलकर ताजनगरी का नाम देश और दुनिया में रोशन करने वाले ध्रुव जुरेल के गांव पैंतखेड़ा तक 0.75 किलोमीटर तक सड़क का निर्माण 53.99 लाख रुपये, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी दीप्ति शर्मा के घर शहर की अवधपुरी कॉलोनी तक 0.520 किलोमीटर 71.32 लाख रुपये और अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स खिलाड़ी कुशल सिंह रावत के गांव बीसलपुर तक 0.350 किलोमीटर लंबाई में 37.73 लाख रुपये की लागत से पक्की सड़क बनेगी।
पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड ने चारों खिलाड़ियों के गांव और कॉलोनी तक पुरानी सड़क का नवीनीकरण या नई सड़क का निर्माण करने का प्रस्ताव भेजा है।