फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   New potatoes arrive, selling at Rs 40 per kg

Agra News: नए आलू की दस्तक, 40 रुपये किलो बिक रहा

Tue, 03 Dec 2024 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 03 Dec 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
New potatoes arrive, selling at Rs 40 per kg
कासगंज। जिले में सितंबर माह में हुई बारिश का असर आलू की फसल पर अब सामने आ रहा है। एक माह विलंब से बाजार में आलू की फसल पहुंची है। अभी कम मात्रा में ही फसल बाजार में आई है। नया आलू इस समय 40 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। जिले में लगभग छह हजार हेक्टेयर में आलू की फसल बोई जाती है। किसान अगेती फसल की बुवाई सितंबर माह में शुरू कर देते हैं। इससे बाजार में नया आलू नवंबर माह के पहले सप्ताह तक बाजार में दस्तक दे देता है। जिले में इस बार सितंबर माह में काफी बारिश हुई। इससे आलू की फसल की बुवाई पिछड़ गई। इसका असर बाजार में आलू की फसल की आवक पर पड़ा है। बाजार में स्थानीय नया आलू अब आना शुरू हुआ है, लेकिन मंडी में अभी इसकी आवक काफी कम हो रही है। इससे इसकी कीमत भी इस समय अधिक है। पुराना आलू जहां 30 रुपये किलो के भाव पर बिक रहा है। वहीं नए आलू की कीमत 40 रुपये किलो तक है। नया आलू आने के साथ इसकी मांग भी बढ़ रही है। जिले में आलू की फसल की बुवाई का काम पूरा हो चुका है। जिन किसानों ने पिछेती फसल बोई है उनका आलू जनवरी माह तक आना शुरू होगा।-
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed