फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   new plan for chowkidar

पहल- पुलिस के अफसरों को चौकीदारों पर भरोसा, सौंपी जिम्मेदारियां

Sun, 07 Feb 2021 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
new plan for chowkidar
कासगंज में एएसपी चौकीदारों को पुरस्कृत करते - फोटो : KASGANJ
शहर की सुरक्षा व्यवस्था में अब गांव के चौकीदारों का ही सहयोग रहेगा। पुलिस के अफसरों ने चौकीदारों पर भरोसा जताया है और उन्हें जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। पिछले सप्ताह यह व्यवस्था बनाई थी जो शनिवार से प्रभावी कर दी गई। चौकीदार ड्यूटी पर पहुंचने लगे हैं।
विज्ञापन

रात्रि में गांव के चौकीदार शिफ्ट के हिसाब से ड्यूटी पर शहर के बाजारों में रहेंगे। हालांकि गांव की सुरक्षा को लेकर भी पुलिस सजग रहेगी। शहर में मुख्य बाजारों में रात्रि में पुलिस के साथ-साथ चौकीदार भ्रमण करेंगे तो चिह्नित स्थानों पर वे स्थायी निगरानी करेंगे। शनिवार रात से चौकीदार अपनी ड्यूटी पर शहर में मुस्तैद भी हो गए हैं।
विज्ञापन

चौकीदारों की विशेष निगरानी सराफा व्यवसायियों की दुकानों के आसपास रहेगी। एएसपी ने सभी तैनात किए गए चौकीदारों को सतर्कता के साथ निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। शनिवार रात ड्यूटी पर तैनात चौकीदारों की मुस्तैदी परखी। कोतवाली के समीप चौकीदार पूरी तरह मुस्तैद मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में भ्रमणशील रहेेगी पुलिस
वैसे तो रात्रि में ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस भ्रमणशील रहती है लेकिन जिस गांव के चौकीदार शहर में ड्यूटी पर रहेंगे वहां संबंधित चौकी की पुलिस रात में विशेष रूप से गश्त करेगी। जिससे कि उस गांव की सुरक्षा भी बनी रहे।
थपथपाई पीठ, दिया इनाम
एएसपी आदित्य वर्मा ने निरीक्षण के दौरान चौकीदारों को ड्यूटी पर सजग पाया। चौकीदारों की पीठ थपथपाई और उन्हें नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। साथ ही निर्देश दिए कि वे अपने दायित्वों के प्रति गंभीर बने रहें।

वर्जन-
चौकीदारों को निगरानी के लिए शहर के बाजारों में लगाया गया है। यह व्यवस्था प्रभावी कर दी गई है। शिफ्टवार ही चौकीदार ड्यूटी पर लगाए गए हैं। सभी गांव के चौकीदारों को नहीं लगाया गया है। ऐसी व्यवस्था बनाई गई है कि शहर से लेकर गांव तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। - आदित्य वर्मा, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed