फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   New motor boat arrives at Pinahat Ghat, operation yet to begin

Agra News: पिनाहट घाट पर पहुंची नई मोटर बोट, शुरू नहीं हुआ संचालन

Sat, 25 Jul 2026 12:20 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
New motor boat arrives at Pinahat Ghat, operation yet to begin
पिनाहट। चंबल नदी के पिनाहट-उसैथ घाट पर नई मोटर बोट पहुंचने के बावजूद उसका संचालन शुरू नहीं हो सका है। इससे उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बीच रोजाना आवागमन करने वाले 150 से अधिक गांवों के लोगों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बरसात के दौरान पैंटून पुल हटने के बाद लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से दोनों राज्यों के लोगों की सुविधा के लिए निशुल्क मोटर बोट संचालित कराई जाती है। कुछ दिन पहले कैंजरा घाट से मोटर बोट लाकर पिनाहट घाट पर संचालन शुरू किया गया था, लेकिन चार दिन पहले मध्य प्रदेश के थाना महुआ पुलिस ने अनुमति न होने का हवाला देते हुए मोटर बोट का संचालन बंद करा दिया। तब से दोनों राज्यों के बीच सीधा आवागमन ठप है। लोगों को धौलपुर और भिंड होकर करीब 150 से 200 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि मोटर बोट बंद होने से रोजमर्रा के कामकाज, व्यापार और इलाज के लिए आने-जाने में भारी दिक्कत हो रही है। शुक्रवार को ठेकेदार द्वारा नई मोटर बोट पिनाहट घाट पर पहुंचा दी गई, जिससे लोगों में संचालन शुरू होने की उम्मीद जगी। हालांकि देर शाम तक मोटर बोट का संचालन शुरू नहीं हो सका। लोगों को मोटर बोट सेवा शुरू होने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed