{"_id":"5f3247d68ebc3e3d0713e910","slug":"new-library-works-starts-in-sn-medical-college","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एसएन मेडिकल में छात्रों के लिए नई लाइब्रेरी का काम शुरू, जल्द मिलेंगी ये सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएन मेडिकल में छात्रों के लिए नई लाइब्रेरी का काम शुरू, जल्द मिलेंगी ये सुविधाएं
Tue, 11 Aug 2020 01:02 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 11 Aug 2020 01:02 PM IST
सार
- ब्लड बैंक, टिटनेस वार्ड और विकलांग कार्यशाला की पुरानी इमारत को तोड़कर बनेगी चार मंजिला इमारत
- 50 कंप्यूटर की सुविधा, ऑडियो-वीडियो कक्ष बनेगा, इसमें कैंटीन भी होगी, तीन महीने में पूरा होगा निर्माण
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एसएन मेडिकल कॉलेज के छात्रों के लिए 450 सीटों वाले केंद्रीय पुस्तकालय का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसको ब्लड बैंक, टिटनेस वार्ड और विकलांग कार्यशाला के स्थान पर बनाया जा रहा है। इनकी पुरानी इमारतों का ध्वस्तीकरण शुरू हो गया है। तीन महीने में निर्माण कार्य पूरा किया जाना है।
यह इमारत भूतल समेत चार मंजिला होगी। भूतल पर पार्किंग होगी, जिसमें 30 कार समेत 400 से अधिक मोटर साइकिल के पार्क करने की क्षमता होगी। पहली मंजिल पर कैंटीन, 100 सीटों का इंटरनेट कक्ष होगा।
दूसरी मंजिल पर 100 सीट छात्रों के लिए, इसमें 50 सीट शिक्षकों के लिए और 50 सीटों का ऑडियो-वीडियो कक्ष होगा। तीसरी मंजिल पर 150 सीट और चौथी मंजिल पर 100 सीटों की व्यवस्था होगी। इसमें ई-पुस्तकालय भी होगा, जिससे छात्र प्रदेश के किसी भी राजकीय मेडिकल कॉलेज की पुस्तकों को ऑनलाइन पढ़ सकेंगे।

पुराना पुस्तकालय हैरिटेज इमारत की तरह सहेजा जाएगा
पुरानी इमारत में 150 छात्रों के बैठने की सुविधा है। यह इमारत डेढ़ सौ साल से अधिक पुरानी है। इसे हैरिटेज इमारत घोषित किया जा चुका है। इस पुस्तकालय को शिक्षकों के लिए बनाया जाएगा।
टिटनेस वार्ड में निकली 100 साल पुरानी पानी की टंकी
टिटनेस वार्ड की इमारत तोड़ने पर यहां अंग्रेजों के समय की लगी लोहे की पानी की टंकी निकली है। इस पर कंपनी का नाम बर्न एंड कंपनी हॉबराह और 1919 लिखा हुआ है। इसे प्राचार्य कार्यालय के पास सुरक्षित रखा गया है। इसमें जंग भी नहीं लगी है।