फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   New jaw made from leg bone Achievement Of Plastic Surgery Department Doctors In sn medical college agra

डॉक्टरों ने किया कमाल: पैर की हड्डी से बना दिया नया जबड़ा, सात घंटे चला ऑपरेशन

Sun, 07 May 2023 12:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 07 May 2023 12:01 AM IST
सार

एसएन मेडिकल कॉलेज में तंबाकू खाने से कैंसर के चलते एक व्यक्ति का जबड़ा खराब हो गया था। डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन करते हुए पैर की हड्डी से नया जबड़ा बना दिया। 
 

विज्ञापन
New jaw made from leg bone Achievement Of Plastic Surgery Department Doctors In sn medical college agra
एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में एक कैंसर मरीज का जटिल ऑपरेशन कर उसकी जान बचाई गई है। कैंसर से मरीज का जबड़ा खराब हो गया था। सात घंटे ऑपरेशन कर पैर की हड्डी से नया जबड़ा तैयार किया है। मरीज की हालत में सुधार हो रहा है।

विज्ञापन


ईएनटी रोग विभाग के डॉ. अखिल प्रताप सिंह ने बताया कि 55 साल का मरीज 7 दिन पहले एसएन में भर्ती हुआ था। वह 30 साल से तंबाकू खा रहा था। जबड़ा, गाल और जीभ तक संक्रमण फैल गया। जबड़ा पूरी तरह खराब हो गया। ऐसे में ईएनटी, प्लास्टिक सर्जरी और एनेस्थीसिया विभाग के चिकित्सकों की टीम बनाकर ऑपरेशन किया गया। घुटने से नीचे दो हड्डियां होती हैं, एक हड्डी में से 8.5 सेमी हिस्सा काटकर नया जबड़ा बनाया गया। एनेस्थीसिया विभाग की डॉ. अर्पिता सक्सेना ने बताया कि मरीज अभी एसएन में ही भर्ती है और चिकित्सकीय निगरानी में है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 'आयशा का था क्या कुसूर': 47 दिन बाद कब्र से निकाली गई महिला की लाश, चार साल पहले हुई थी दूसरी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन

गर्दन की नस से रक्त संचार

प्लास्टिक सर्जन डॉ. प्रणय सिंह चकोटिया ने बताया हड्डी को सबसे पहले जबड़े का आकार दिया गया। हड्डी में रक्त का प्रवाह करने के लिए गर्दन की नस से माइक्रोवस्कुलर विधि से जोड़ा गया। इसे फ्री टिश्यू ट्रांसफर रिकंट्रक्शन कहा जाता है। इस विधि से सर्जरी में तेजी से सुधार होता है और रेडिएशन थेरेपी जल्द शुरू की जा सकती है। ऑपरेशन के बाद चेहरे पर मामूली असर पड़ेगा, पर चेहरा विकृत नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed