फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   new education policy,new education policy books,BOOKS depot for primary education,primary education,primary education kasganj,primary school kasganj

94644 पाठ्य पुस्तकों की पहली खेप पहुंची जनपद, नई शिक्षानीति के तहत पाठ्यक्रम बदला

Fri, 16 Jul 2021 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
new education policy,new education policy books,BOOKS depot for primary education,primary education,primary education kasganj,primary school kasganj
कासगंज। नए शिक्षासत्र के लिए पाठ्य पुस्तकों का जनपद में पहुंचना शुरू हो गया है। 94644 पुस्तकों की पहली खेप जिला में पहुंची है। पुस्तकों की एक सूची भी भेजी गई है। इस सूची में शामिल पुस्तकों में से कक्षा 2 से 6 तक की 49 पुस्तकों के नाम बदल गए हैं। पुस्तकों के पाठ्यक्रम में भी बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

जिला में शिक्षारत कक्षा 1 से 8 तक में पढ़ाए जाने वाले विभिन्न विषयों की 1098971 पाठ्यपुस्तकों की आवश्यकता पडे़गी। इन में से अभी कक्षा 4 की संस्कृत एवं कक्षा 5 की संस्कृत, गणित, विज्ञान, अंग्रेजी विषय की पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं। इसके साथ ही भेजी गई सूची में कक्षा 1 से 8 तक की 108 पुस्तकें शामिल हैं। कक्षा एक की किसी भी पुस्तक में बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन कक्षा 2 से 8 तक की 49 पुस्तकें बदल गई हैं। इन पुस्तकों के नामों को बदला गया है। हिंदी की पुस्तक अब कक्षा 2 में किसलय, कक्षा 3 में पंखुड़ी, कक्षा 4 में फुलवारी एवं कक्षा 5 वाटिका के नाम से पढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

इसी तरह गणित विषय अब कक्षा 3 में अंकों का जादू, कक्षा 4 में अंक जगत एवं कक्षा 5 में गणित ज्ञान के नाम से पढ़ाया जाएगा। इसी तरह अन्य विषयों की किताबों के नाम भी बदले गए हैं। जूनियर कक्षाओं में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, संस्कृत आदि विषयों की किताबों के नाम बदल गए हैं। पाठ्यक्रम में देश के इतिहास एवं महापुरुषों को पढ़ाने को भी प्राथमिकता दी गई है। इसके लिए कक्षा 7 में भारत की महान विभूतियां एवं कक्षा 8 में हमारे आदर्श नामक पुस्तक पाठ्यक्रम में शामिल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नि:शुल्क वितरण के लिए पुस्तकों की पहली खेप जिले में पहुुंची है। आने वाली पुस्तकों में काफी पुस्तकों के नाम बदल गए हैं। पाठ्यक्रम में भी बदलाव किया गया है। शीघ्र ही सभी पुस्तकें मिलने की उम्मीद है। -अंजली अग्रवाल, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed