{"_id":"600101b58ebc3e316538c3d4","slug":"new-born-child-died-after-vaccine-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबादः एएनएम ने नवजात को समय से पूर्व लगाया टीका, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबादः एएनएम ने नवजात को समय से पूर्व लगाया टीका, मौत
Fri, 15 Jan 2021 08:17 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 15 Jan 2021 08:17 AM IST
सार
- बच्चे का कराया गया पोस्टमार्टम
- जांच के लिए कमेटी का गठन
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद जनपद के अरांव ब्लॉक में एक एएनएम (ऑक्सीलरी नर्स मिडवाइफ) ने बच्चे का समय से पूर्व टीकाकरण कर दिया। बुधवार देररात नवजात ने दम तोड़ दिया। मामले में परिजनों ने एएनएम के खिलाफ थाना सिरसागंज में तहरीर दी। इसके बाद नवजात के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच के लिए कमेटी गठित की है।
अरांव ब्लॉक के गांव कपरावली निवासी पिंकी देवी पत्नी संदीप कुमार ने विगत 17 दिसंबर को सैफई स्थित अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। नवजात का सैफई में एक बार टीकाकरण हो गया। दूसरा टीकाकरण दो फरवरी को होना था। पिंकी के पास सैफई अस्पताल से मिला टीकाकरण का कार्ड भी थाए जिस पर दो फरवरी लिखा था।
हालांकि बुधवार को ब्लॉक में आयोजित कैंप में स्वास्थ्यकर्मियों ने पिंकी को नवजात का टीकाकरण कराने के लिए बुलाया। यहां एएनएम अंजू सक्सेना ने नवजात का टीकाकरण किया। इसके बाद बुधवार देररात नवजात ने दम तोड़ दिया। परिजन नवजात को लेकर गांव के चिकित्सक के पास पहुंचे, जहां नवजात को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
मामला मेरे संज्ञान में आया है। जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है। पोस्टमार्टम भी कराया है। दोनों रिपोर्ट से हकीकत पता चलेगी। लापरवाही पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. नीता कुलश्रेष्ठए सीएमओ