फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Netaji had sought votes for son Akhilesh in a faltering language

नेताजी ने लड़खड़ाती जुबान में बेटे अखिलेश के लिए मांगे थे वोट

Tue, 11 Oct 2022 12:11 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Netaji had sought votes for son Akhilesh in a faltering language
मैनपुरी।
विज्ञापन

नेताजी ने हर जिम्मेदारी और फर्ज को आजीवन निभाने का प्रयास किया। इसी की एक मिसाल इसी साल हुए विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने पेश की। स्वास्थ्य खराब होने के बाद भी उन्होंने पिता का फर्ज निभाया और बेटे अखिलेश के लिए करहल विधानसभा क्षेत्र में वोट मांगें। मैनपुुरी जिले में उनकी यही सभा आखिरी साबित हुई। इसके बाद फिर कभी मुलायम मैनपुरी नहीं आए।
यूपी विधानसभा चुनाव-2022 में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने करहल विधानसभा सीट से दावेदारी पेश की। अखिलेश के विरुद्घ भाजपा ने केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल को मैदान में उतारा। करहल सीट पर मुकाबला कड़ा था, लेकिन मुलायम सिंह यादव बीमारी के चलते चुनाव से दूर थे। जब इसकी चर्चाएं होने लगीं कि मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश के चुनाव से दूर हैं तो नेताजी ने खुद प्रचार में उतरने का निर्णय लिया। 17 फरवरी 2022 को करहल विधानसभा क्षेत्र के कोसमा चौराहे पर उन्होंने बेटे अखिलेश के लिए जनसभा की और वोट मांगे। जब वे यहां तो उनकी हालत इतनी खराब थी कि उन्हें तीन से चार लोगों ने सहारा देकर गाड़ी से उतारकर मंच पर चढ़ाया।
विज्ञापन

जब मुुलायम सिंह यादव के बोलने की बारी आई तो बेटे अखिलेश ने कुर्सी पर बैठकर ही संबोिधित करने के लिए कहा। लेकिन नेताजी ने खड़े होकर संबोधित करने का इशारा किया। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने सहारा देकर उन्हें माइक तक पहुंचाया। यहां लड़खड़ाती जुबान में नेताजी ने जनता का अभिवादन स्वीकार किया और फिर बेटे अखिलेश को भारी बहुमत से जिताने की अपील की। ये नेताजी की मैनपुरी में आखिरी जनसभा थी, इसके बाद मुलायम सिंह यादव फिर कभी मैनपुरी में नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ के चलते टूट गया था मंच
कोसमा चौराहे पर हुई रैली में इतनी भीड़ उमड़ी थी कि उसे काबू करना मुश्किल हो रहा था। यहां दो मंच बनाए गए थे, एक पर नेताजी अखिलेश यादव व अन्य मौजूद थे तो वहीं दूसरे पर सपा के वरिष्ठ नेता। भीड़ के चलते दूसरा मंच भी टूट गया था। वहीं मुुलायम सिंह की एक झलक पाने के लिए लोगों ने बैरीकेडिंग भी तोड़ डाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed