फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   netagi utilized all his fund for road

नेताजी ने गांवों में सीसी रोड बनवाने पर खर्च की पूरी निधि

Fri, 14 Oct 2022 11:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
netagi utilized all his fund for road
14एमएनपी-26-सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। नेताजी के नाम से प्रसिद्ध मुलायम सिंह यादव वर्तमान में मैनपुरी से सांसद थे। बीच कार्यकाल में ही उनका निधन हो गया है। लेकिन इससे पहले सांसद निधि के रूप में मिली धनराशि को भी गांवों के विकास पर भी खर्च किया। उन्होंने गांवों में सीसी रोड का निर्माण करवाकर ग्रामीणों को सुविधा दी। लोग उन्हें इसके लिए याद करते हैं।
विज्ञापन

वैसे तो नेताजी कई बार मैनपुरी से सांसद चुने गए। लेकिन आखिरी बार वे 2019 में मैनपुरी से सांसद चुने गए थे। चुनाव के बाद पहले ही साल में कोरोना के चलते सरकार ने सांसद और विधायकों की निधि पर रोक लगा दी थी। इसके चलते 2019-20 और 20209-21 में निधि के तहत कोई धनराशि नहीं मिली। 2021-22 में निधि से दो करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त हुई। नेताजी ने ये पूरी धनराशि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास पर खर्च की। उन्होंने इस पूरी धनराशि से उन क्षेत्रों में सीसी रोड बनवाने पर खर्च किया जहां जाने के लिए रास्ता भी नहीं था। ग्रामीण अंचल की सड़कों पर कभी दलदल रहता था। आज सांसद निधि से सड़कों के निर्माण के बाद ग्रामीणों को इस समस्या से निजात मिली है। आज भी इन गांवों के ग्रामीण नेताजी को उनके कराए गए कार्यों के लिए याद करते हैं।
विज्ञापन

कोरोना काल में ऑक्सीजन प्लांट के लिए दिए 30 लाख
कोरोना काल में जब ऑक्सीजन की कमी से लोगों की मौत हुई तो प्लांट की मांग ने भी जोर पकड़ा। इसके लिए जनप्रतिनिधियों के सहयोग से ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना कराने के लिए प्रशासन ने पहल की। इस पर भी नेताजी पीछे नहीं हटे। उन्होंने जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगवाने के लिए अपनी निधि से 2021 में ही 30 लाख रुपये की धनराशि दी थी। इस धनराशि से ऑक्सीजन प्लांट स्थापित भी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed