{"_id":"6105b43e8ebc3ebaaa09dcb7","slug":"nephew-killed-in-khandauli-agra-news-agr502040719","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में पानी के विवाद में बहा खून: युवक की गोली मारकर की हत्या, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में पानी के विवाद में बहा खून: युवक की गोली मारकर की हत्या, आरोपी फरार
Sun, 01 Aug 2021 02:06 AM IST
आगरा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 02:06 AM IST
सार
खंदौली के बहरामपुर गांव की घटना, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दे रही दबिश
विज्ञापन
मृतक सुमित का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा जिले के खंदौली क्षेत्र के गांव बहरामपुर में शनिवार को खेत में पानी चले जाने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान गांव के युवक ने रिश्ते के चाच पर अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। गोली जबड़े में जा घुसी। घायल को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
खंदौली थाना प्रभारी अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया कि बहरामपुर गांव निवासी भोला और सोनवीर परमार निवासी गांव बहरामपुर का गुढ़ा रोड पर मछली पालन का तालाब है। दो दिन पहले हुई मूसलाधार बारिश से तालाब लबालब भर गया और तालाब की मेड़ टूट गई। पानी सहित मछली गांव के सुमित परमार के खेत में बह गईं और खेत में पानी भर गया। इस पर दोनों पक्ष में शनिवार देर शाम कहासुनी के बाद मारपीट हो गई।
विज्ञापन
जबड़े को पार गई गोली
आरोप है कि इसी दौरान आदित्य उर्फ एबी अपने पिता भोला के साथ वहां पहुंचा और उसने अपने रिश्ते के चाचा सुमित (28) को लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी। गोली सुमित के जबड़े में लगकर पार हो गई। गोली लगने से वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। गोली मारे जाने की घटना से गांव में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
मौके पर लोग पहुंच गए। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सुमित को आगरा के एक निजी हॉस्पिटल में भेजा, जहां उसकी हालात गंभीर को देखते हुए डॉक्टरों ने एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि इलाज के दौरान सुमित की मौत हो गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके घरों पर दबिश दी गई थी, लेकिन आरोपी घर से फरार थे। बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
थाना प्रभारी ने बताया कि इलाज के दौरान सुमित की मौत हो गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके घरों पर दबिश दी गई थी, लेकिन आरोपी घर से फरार थे। बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।