फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nepali missing woman found in Mainpuri after 10 years

सोशल मीडिया ने अपनों से मिलाया: भटकते हुए मैनपुरी पहुंची पड़ोसी देश की महिला, 10 साल बाद परिवार से मिली

Tue, 25 Jan 2022 03:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 25 Jan 2022 03:35 PM IST
सार

नेपाल की रहने वाली महिला पति की मौत के बाद भटकते हुए मैनपुरी पहुंच गई थी। यहां रह रहे नेपाल निवासी चौकीदार की नजर महिला पर पड़ी। उसने सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीर साझा की, जो नेपाल तक पहुंच गई। 

विज्ञापन
Nepali missing woman found in Mainpuri after 10 years
बेटा-बेटी के साथ नेपाल की महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपनों से बिछड़ी नेपाल की रहने वाली महिला दस साल बाद परिजनों को मिल गई। महिला को देखकर परिजनों की आंखों से आंसू छलक पड़े। परिजन महिला के मिलने की उम्मीद छोड़ चुके थे, लेकिन सोशल मीडिया की मदद से महिला उन्हें मिल गई। परिजन महिला को मैनपुरी से नेपाल ले गए।   

विज्ञापन


नेपाल के जिला विंद्राय सैनी के गांव दैलेख निवासी पुनरकला (50) पत्नी पुराकाय पति की मौत के बाद मानसिक रूप से संतुलन खो बैठी थी। करीब 10 वर्ष पहले घर से लापता हो गई। परिजनों ने स्थानीय थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। दस साल में भटकते हुए महिला किशनी तक पहुंच गई। 
विज्ञापन


दो दिन पहले महिला को बेवर क्षेत्र में देखा गया था। इसकी जानकारी एक व्यक्ति की ओर से नेपाल में रह रहे महिला के परिजनों को दी गई। सोमवार को परिजन बेवर पहुंचे तो उन्हें महिला मिल गई। मां को देखकर बेटा महेश और बेटी सुष्मिता की आंखों से आंसू छलक आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह हुआ मिलन
करीब दो माह पहले बस स्टैंड पर घूम रही महिला पर नेपाल निवासी चौकीदार वासुदेव की नजर पड़ी थी। उन्होंने बातचीत की तो उसने अपने बारे में जानकारी दी। वासुदेव ने सोशल मीडिया की मदद से महिला की फोटो शेयर कर दी। इस बीच महिला किशनी से कहीं चली गई। 

सोशल मीडिया से प्राप्त सूचना के आधार पर परिजना किशनी पहुंचे। खोजबीन के बाद भी महिला के न मिलने पर परिजनों ने किशनी सहित आसपास महिला के पोस्टर लगवाए थे। दो दिन पहले महिला बेवर क्षेत्र में दिखाई दी, यहां रह रहे नेपाली व्यक्ति ने पूर्व में लगे पोस्टर पर दर्ज नंबर पर महिला के होने की जानकारी दी। 

परिजनों के कहने पर किशनी में रह रहा चौकीदार महिला को अपने साथ घर ले गया। सोमवार को महिला की बेटी और बेटा व अन्य परिजन नेपाल से किशनी पहुंचे। देर शाम परिजन महिला को लेकर नेपाल के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed