फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Neighbors misbehaved with woman when husband protested beat up video went viral

Agra: पड़ोसियों ने महिला से की अभद्रता, विरोध करने पर पति का कर दिया ये हाल...वीडियो हुआ वायरल

Mon, 04 Nov 2024 02:34 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 04 Nov 2024 02:34 PM IST
सार

आगरा के सती नगर में पड़ोसियों की करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई। पड़ोसियों ने पहले तो महिला से अभद्रता की। विरोध करने पर पति को बुरी तरह से पीटा। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
 

विज्ञापन
Neighbors misbehaved with woman when husband protested beat up video went viral
सीसीटीवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में मायके से भाई दूज करके घर वापस आ रही महिला से रास्ते में अभद्रता की गई। उसके साथ मारपीट तक कर दी गई। पीड़िता ने पति को जानकारी दी। पति द्वारा विरोध करने पर दबंग पड़ोसियों ने लाठी-डंडों से उस पर भी हमला बोल दिया। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। 
विज्ञापन






यहां की है घटना 
थाना ट्रांसयमुना के सुदामापुरी सती नगर मंडी की रहने वाली प्रेमलता पत्नी प्रेमचंद रोमसंस फैक्टरी में काम करती हैं। उनके पति जूता कारीगर हैं। भाई दूज वह अपने मायके गई हुईं थीं। शाम के समय वह अपने मायके से वापस आ रही थीं, तभी पड़ोस में रहने वाले दिनेश ने उनसे अभद्रता कर दी। महिला द्वारा जब इसका विरोध किया तो दिनेश ने उन्हें गालियां देना शुरू कर दिया। घर आकर उन्होंने पूरी बात अपने पति को बताई। पति जब इस बात की शिकायत करने पड़ोसी के घर गया, तो दिनेश ने बेटा राज कुमार, रिश्तेदार सोनू और उसके भांजे ने लाठी-डंडे, सरिया और ईंट लेकर घर में घुस आए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Agra: संदिग्ध हालत में कंपाउंडर की गई जान, मौत से पहले का वीडियो हुआ वायरल; परिजनों ने लगाया ये आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन



जान से मारने की दी धमकी
आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से हमला बोल दिया। शोरगुल सुनकर जब महिला के परिवारीजन तथा अन्य लोग एकत्र होने लगे, तो दबंग पड़ोसी और उनके रिश्तेदार जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना के बाद महिला ने थाने पर प्रार्थना पत्र दिया था। मामले में थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर सभी लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed