फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Neighbor youth beaten up for opposing molestation of girl

आगरा: युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पड़ोसी युवक को पीटा

Fri, 10 Feb 2023 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 10 Feb 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Neighbor youth beaten up for opposing molestation of girl
कासगंज। ढोलना क्षेत्र के एक गांव में चार दिन पूर्व एक युवती से उसके घर में घुसकर उससे छेड़छाड़ की गई। जब उसकी चीख पुकर पर पड़ोस का युवक उसे बचाने पहुंचा तो आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। मां ने छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में 6 फरवरी की शाम एक युवती अपने घर में अकेली थी। तभी गांव का ही सादाब उसके घर में घुस आया। वह उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। इस पर युवती ने बचाव के लिए चीख पुकार की। उसकी आवाज सुनकर पड़ोस का ही एक युवक उसे बचाने पहुंचा। इस पर आरोपी के द्वारा अपने अन्य साथियों को बुला लिया गया। पड़ोसी युवक की आरोपियों ने पिटाई कर घायल कर दिया। तभी युवती की मां भी आ गईं। आरोपियों ने उनकी भी पिटाई कर दी। आरोपी गाली गलौज करते हुए मौके से भाग गए। मामले में पुलिस को तहरीर देकर सादाव उसके पांच अन्य साथियों के लिए खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि मां की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed