{"_id":"69e7247b9b35d1032c050506","slug":"neighbor-steals-jewelry-worth-lakhs-arrested-within-hours-after-cctv-clues-in-fatehabad-2026-04-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी निकला चोर: सीसीटीवी से मिले पुलिस को ऐसे सबूत, लाखों की चोरी का कुछ घंटे में किया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसी निकला चोर: सीसीटीवी से मिले पुलिस को ऐसे सबूत, लाखों की चोरी का कुछ घंटे में किया खुलासा
Tue, 21 Apr 2026 12:47 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:47 PM IST
सार
फतेहाबाद में पड़ोसी ने घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने चोरी कर लिए, जिसे पुलिस ने कुछ ही घंटों में पकड़ लिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से पूरा सामान बरामद किया गया।
विज्ञापन
सीसीटीवी
- फोटो : स्वयं
विस्तार
आगरा के फतेहाबाद कस्बे के पुरानी गल्ला मंडी मोहल्ले में रविवार रात एक घर से लाखों रुपये के गहने चोरी हो गए। पुलिस ने कुछ ही घंटों में खुलासा कर दिया। जांच में सामने आया कि चोरी करने वाला कोई और नहीं बल्कि पीड़ित का पड़ोसी ही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चोरी किया गया सामान भी आरोपी के पास से मिल गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
फतेहाबाद थाने के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुरानी गल्ला मंडी निवासी अनुज गुप्ता ने रात करीब 3 बजे सूचना दी कि उनके घर का ताला तोड़कर अलमारी से सोने-चांदी के गहने चोरी कर लिए गए हैं। चोरी गए सामान में सोने की दो चूड़ी, दो अंगूठी, एक जंजीर, दो कुंडल और चांदी के पांच सिक्के शामिल थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर पड़ोसी की संदिग्ध गतिविधियां सामने आईं। शक के आधार पर जब पड़ोसी से पूछताछ की गई तो वह बार-बार बयान बदलता रहा। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया।
आरोपी सूरज गुप्ता आटा चक्की चलाता है। जो पहले भी एक मामले में जेल जा चुका है। उसकी निशानदेही पर उसके घर में लगी आटा चक्की से चोरी का पूरा सामान मिल गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
