Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   neighbor misbehaves when did not compromise In Agra his act was captured in CCTV

Agra: समझौता न करने पर पड़ोसी करता अश्लील हरकत, करतूत सीसीटीवी में कैद; शोहदे के डर से छात्रा घर में बंद

Sun, 07 Jan 2024 10:14 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 07 Jan 2024 10:14 AM IST
सार

आगरा में समझौता न करने पर पड़ोसी अश्लील हरकत करता था। उसकी करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई। वहीं शोहदे के डर से छात्रा घर में बंद हो गई है। 

विज्ञापन
neighbor misbehaves when did not compromise In Agra his act was captured in CCTV
शाहगंज थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में अधिवक्ता और उसके परिवार पर पहले पड़ोसियों ने जानलेवा हमला किया। बाद में समझौता करने का दबाव बनाने लगे। मना करने पर घर की महिलाओं के साथ रास्ते में छेड़छाड़ की। बालकनी में खड़े होकर अश्लीलता करते हैं। करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन


शाहगंज थाना क्षेत्र की महिला ने बताया कि उसके पति अधिवक्ता हैं। 20 नवंबर को पति अपने एक अन्य वरिष्ठ अधिवक्ता के साथ घर लौट रहे थे। रास्ते में पड़ोसी छोटू, गोरखा और उसके पिता अनिल उर्फ बिल्लू ने रास्ते में रोककर उन पर हमला कर दिया। घर के अन्य लोग बचाने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की। 
विज्ञापन


पुलिस ने हत्या का प्रयास, गैर इरादतन हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। इसके बाद से ही आरोपी धमकी दे रहे थे। रास्ते में छेड़छाड़ और अश्लील फब्तियां करते हैं। 4 जनवरी की रात 8 बजे बालकनी में खड़े रहने के दौरान छोटू उर्फ अजय ने घर के सामने खड़े होकर अश्लील हरकतें कीं। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शोहदे के डर से छात्रा घर में कैद

वहीं एक अन्य मामले में रकाबगंज थाना क्षेत्र में शोहदे की छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने कॉलेज और कोचिंग जाना बंद कर दिया है। इसके बाद भी आरोपी मोहल्ले में छात्रा और उसके परिवार को बदनाम कर रहा है। पुलिस ने छात्रा की मां की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।



महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी दो बेटियां हैं। वह स्नातक की पढ़ाई कर रही हैं। पति कपड़े की दुकान में काम करते हैं। आरोप लगाया कि अभिषेक नाम का एक युवक उनकी बड़ी बेटी पर गलत नीयत रखता है। क्षेत्र में लोगों से परिवार के बारे में अफवाह फैला रहा है। बेटी का मोबाइल नंबर दोस्तों को बांट रहा है। इससे अज्ञात लोग फोन कर अश्लील बातें करते हैं।थाना प्रभारी निरीक्षक सुदामा लाल ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed